रणबीर की Animal ने दूसरे शुक्रवार को तोड़ा Jawan का रिकॉर्ड, Sam Bahadur की कमाई बढ़ी, Joram सुस्त

Updated on 09-12-2023 02:46 PM
रणबीर कपूर की 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 563.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने के बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। अपने दूसरे शुक्रवार को 'एनिमल' ने शाहरुख खान की 'जवान' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अब ऐसा लगने लगा है कि संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आसानी से 'जवान' की लाइफटाइम कमाई को पार कर, सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। दूसरी ओर, विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की कमाई में भी शुक्रवार को आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तमाम विरोध और आलोचनाओं के बीच रिलीज के 8वें दिन, शुक्रवार को 'एनिमल' ने देश में 23.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह 8 दिनों में 'एनिमल' की कुल कमाई अब 361.08 करोड़ रुपये हो गई है। दिलचस्प है कि अपने दूसरे शुक्रवार को 'जवान' ने 19.10 करोड़ रुपये, 'गदर 2' ने 20.5 करोड़ रुपये और 'बाहुबली 2' ने 19.75 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी 'एनिमल' की कमाई की रफ्तार इन सब से कहीं अधिक है। शुक्रवार को एवरेज ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 29.41% रही है। इतना ही नहीं, नाईट शोज में सिनेमाघरों में सबसे अधिक दर्शक नजर आए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को भी नाईट शोज में थिएटर्स में 47.28% सीटों पर दर्शक नजर आए।

8 दिनों में 'एनिमल' की वर्ल्डवाइड कमाई 600 करोड़ पार

'एनिमल' ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 563.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। जबकि 8 दिनों में अब इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। विदेशों में भी फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि, दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अभी भी आमिर खान की 'दंगल' के नाम है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2070.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। दूसरे नंबर पर 'बाहुबली 2' है, जिसकी कमाई 1788.06 करोड़ रुपये थी और तीसरे नंबर पर RRR है, जिसकी कमाई 1230 करोड़ रुपये थी।

'सैम बहादुर' ने 8 दिनों में कमाए 42 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' की कमाई में भी दूसरे शुक्रवार को हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन पहले गुरुवार को 3 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को 8वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह 8 दिनों में 'सैम बहादुर' की कुल कमाई अब 42.05 करोड़ रुपये हो गई है। एक मजेदार बात यह है कि शुक्रवार को नाईट शोज में 'सैम बहादुर' देखने वालों की संख्या औसतन 'एनिमल' से अधिक रही है। इस दौरान थिएटर्स में 52.25% सीटों पर दर्शक नजर आए। हालांकि, सुबह से रात तक के शोज में औसत ऑडियन्स ऑक्यूपेंसी 'एनिमल' से कम 28.17% रही है।

'डंकी' और 'सालार' से पहले कमाई का खुला मौका

इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी की तरह आई है। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पहले ही सुपरहिट साबित हो चुकी है। आगे इसकी कमाई की रफ्तार यही बता रही है कि फिल्म को ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जबकि 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'सैम बहादुर' को अभी हिट होने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी होगी। आगे 21 दिसंबर को 'डंकी' और 22 दिसंबर को 'सालार' की रिलीज से पहले दोनों ही फिल्मों के पास खुलकर कमाई करने का मौका है।

मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने कमाए 1.20 करोड़ रुपये

शुक्रवार को सिनेमाघरों में मनोज बाजपेयी की 'जोरम' भी रिलीज हुई है, लेकिन इस फिल्म ने करीब 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के काम की भी बड़ी तारीफ हो रही है। ऐसे में बहुत संभव है कि वीकेंड में शनिवार और रविवार को इस फिल्म की कमाई में भी बढ़ोतरी हो। हालांकि, यह 'एनिमल' या 'सैम बहादुर' को कमाई के मामले में टक्कर देती नजर नहीं आ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.