आमिर खान से मिलने पहुंचीं रानी मुखर्जी:एक्टर की बेटी आयरा और दामाद नुपुर से भी मुलाकात की, शेयर की ग्रुप सेल्फी

Updated on 01-05-2024 02:36 PM

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में आमिर खान के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर आमिर की बेटी आयरा और उनके दामाद नुपुर शिखरे भी साथ मौजूद रहे।

इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें आयरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए आयरा ने पति नुपुर को टैग करते हुए लिखा- ‘बहुत वक्त के बाद।’

इन तस्वीरों में रानी ब्राउन आउटफिट के साथ ओवरसाइज्ड गॉगल पेयर किए नजर आ रही हैं। वहीं आमिर ने ब्लू पैंट्स के साथ कुर्ता पेयर किया। आयरा मैक्सी ड्रेस और नुपुर पेस्टल कलर शर्ट में नजर आए।

इंडस्ट्री के हिट पेयर्स में से एक हैं आमिर-रानी
बताते चलें कि आमिर और रानी मुखर्जी को हिंदी सिनेमा के ऑन-स्क्रीन हिट पेयर्स में से एक माना जाता है। दोनों ने साथ में गुलाम, तलाश और मंगल पांडे जैसी फिल्मों में काम किया है।

‘सितारे जमीं पर’ में नजर आएंगे आमिर
वर्कफ्रंट पर आमिर की अगली फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ है, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

इसके अलावा वो सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ भी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इसमें सनी के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, शबाना आज्मी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

वहीं रानी की आखिरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.