दूसरी बार बनने वाली थीं मां, पर हो गया मिसकैरेज
रानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। रानी अपने पति और बेटी आदिरा के बारे में बात करना कम पसंद करती हैं। इसी साल उन्होंने ये खुलासा किया था कि आदिरा के बाद वो दोबारा मां बनने वाली थीं, लेकिन साल 2020 में उनका मिसकैरेज हो गया था, वो पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं।