रणवीर शौरी ने फिर महेश भट्‌ट पर लगाए आरोप:बोले- फिल्ममेकर ने मुझे मैनिपुलेट किया, सुशांत के साथ भी ऐसा ही हुआ था

Updated on 18-03-2024 01:13 PM

‘खोसला का घोसला’, ‘लक्ष्य’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर रणवीर शौरी ने हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर से महेश भट्‌ट और उनकी फैमिली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत दोगलापन है और जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ यहां गलत व्यवहार किया गया तो उन्होंने इस पर बात करना जरूर समझा।

उस वक्त में पूजा भट्‌ट को डेट कर रहा था: रणवीर
ANI को दिए एक इंटरव्यू में शौरी ने कहा, ‘मेरे मन में मिस्टर भट्ट (महेश भट्ट) के लिए बहुत सम्मान था जब तक कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं हुआ। उस वक्त में उनकी बेटी (पूजा भट्ट) को डेट कर रहा था। उस वक्त मैंने नोटिस किया कि मेरे मन में उनके प्रति जो भी सम्मान था, उसका उपयोग मुझे मैनिपुलेट करने के लिए किया जा रहा था... मेरे साथ बहुत ही दोगला व्यवहार किया जा रहा था।’

‘इंडस्ट्री में गुटबाजी होती है, ऑफ रिकॉर्ड हर कोई एक्सेप्ट करेगा’
इंटरव्यू में रणवीर ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत के निधन के बाद इंडस्ट्री के वर्क कल्चर और यहां होने वाली गैंगबाजी को लेकर काफी डिबेट हुई।

रणवीर बोले, ‘जब कुछ सालाें बाद सुशांत के साथ भी मेरे जैसा ही व्यवहार किया गया तब मुझे लगा कि मुझे इस बारे में बोलना चाहिए। आप इंडस्ट्री में किसी से भी पूछेंगे वो आपको ऑफ रिकॉर्ड यही कहेंगे कि यह सच है। इंडस्ट्री में इस तरह की गुटबाजी की जाती है। पर मैं इसे रिकॉर्ड पर कह सकता हूं.. मुझे यह बोलने में कोई दिक्कत नहीं। यहां लोग एक इंसान के खिलाफ गैंगबाजी करते हैं, दूसरों का करियर खराब करके अपना करियर बनाते हैं। यहां यह सब कुछ होता है।’

‘सुशांत और मुझे फिजिक्स बहुत पंसद थी’
इंटरव्यू में शौरी ने यह भी बताया कि सुशांत के साथ उनका बॉन्ड कैसा था। एक्टर ने कहा, ‘हम बहुत क्लोज तो नहीं थे पर अच्छे दोस्त थे। हमने दो महीनों तक साथ में ‘सोनचिड़िया’ की शूटिंग की थी। इस दौरान हमारा बॉन्ड इसलिए भी डेवलप हुआ क्योंकि हम दोनों को ही फिजिक्स बहुत पसंद है। हम कई बार इस पर चर्चा करते थे।’

‘चंद्र ग्रहण देखने के लिए मुंबई से मंगवा लिया था टेलिस्कोप’
शौरी ने आगे कहा, ‘जहां हम शूट कर रहे थे वहां एक चंद्र ग्रहण पड़ा था। उसे देखने के लिए सुशांत ने मुंबई से अपना टेलिस्कोप मंगवा लिया था। उसे गार्डन में सेट किया और फिर हमने उससे ग्रहण देखा था।’ रणवीर और सुशांत स्टारर फिल्म ‘सोनचिड़िया’ मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स ने तो इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी पर बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

2003 में ‘जिस्म’ के सेट पर मिले थे रणवीर और पूजा
रणवीर और जानी मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों की मुलाकात 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में दोनों का रिश्ता बहुत खराब तरह से खत्म हुआ था। दोनों के एक-दूसरे के ऊपर कई आरोप लगाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.