संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह:6 साल बाद करेंगे नए प्रोजेक्ट पर काम

Updated on 24-01-2024 01:32 PM

संजय लीला भंसाली इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वहीं खबर है कि उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह नजर आएंगे। बता दें संजय लीला भंसाली और रणवीर 6 साल बाद एक साथ काम करने वाले हैं। आखिरी बार उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ में साथ काम किया था। फिल्म की अनाउंसमेंट मई 2024 में की जाएगी। फिलहाल दोनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

हालांकि इसके पहले रणवीर और भंसाली फिल्म 'बैजू बावरा' में साथ काम करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों के चलते इस फिल्म को टाल दिया गया है।

अब तक की सभी फिल्में हिट रही हैं

संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की साथ में की गई अब तक की सभी फिल्मों में हिट रही हैं। उन्होंने साथ में रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। रणवीर आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे।

वहीं रणवीर सिंह डॉन फ्रैन्चाइजी की फिल्म 'डॉन 3' में भी नजर आएंगे। फरहान अख्तर की डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे।

संजय लीला भंसाली ने रोकी फिल्म इंशाल्लाह

संजय लीला भंसाली पीरियड ड्रामा फिल्म इंशाल्लाह बनाने वाले थे। इसमें पहले वो सलमान को लेने वाले थे। लेकिन बाद में आई खबरों की मानें तो वो इस फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट करने की तैयारी में थे, लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म को कुछ समय के लिए रोक दिया है।

इंशाल्लाह के अलावा संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह के साथ फिल्म बैजू बावरा भी बनाना चाहते थे, लेकिन वो फिल्म भी अभी टल गई है। रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका पादुकोण फिल्म बैजू बावरा में साइन की जाने वाली थीं, लेकिन रणवीर के बराबर फीस मांगने पर उनकी जगह आलिया भट्ट को कास्ट कर लिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.