टी20 नहीं बल्कि टेस्ट मैच ज्यादा खेलना चाहते हैं राशिद खान

Updated on 11-04-2022 07:14 PM

मुंबई अफगानी लेग स्पिनर राशिद ख़ान ने शीर्ष देशों के खिलाफ अधिक से अधिक टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है। 23 साल के इस स्पिनर ने कहा कि एक खिलाड़ी के लिए यह निराशाजनक है कि आपको बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौक़ा नहीं मिलता।

2017 में टेस्ट दर्जा मिलने के बाद से फगानिस्तान ने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से पांच मैचों में राशिद भी टीम का हिस्सा रहे हैं। अफगानी टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में एक टेस्ट मैच खेलना था, लेकिन तालिबानी शासन के दौरान महिला क्रिकेट पर अनिश्चितता होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने टेस्ट मैच को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। राशिद ने इस पर निराशा जताई और कहा कि वह स्टीवन स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे शीर्ष बल्लेबाजों के खिलाफ अपना कौशल दिखाने से चूक गए।

  आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे राशिद ने कहा कि यह निराशाजनक है क्योंकि एक खिलाड़ी के रूप में आप ऐसे ही बड़े मैचों का इंतज़ार करते हैं। आप इन बड़े मैचों से बहुत कुछ सीखते हैं और अपने कौशल में सुधार भी करते हैं। हम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन कई बार चीज़ें आपके साथ नहीं जाती हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि ज़ल्द ही उनकी टीम को टेस्ट मैच खेलने का और भी मौक़ा मिलेगा। राशिद ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आप अपने आप के गेंदबाज़ को और विस्तार देते हैं क्योंकि उसमें लंबे स्पेल करने का मौक़ा होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.