गेंद को आसानी से घुमा देते हैं राशिद : ताहिर

Updated on 04-05-2022 09:21 PM

मुम्बई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान की जमकर सराहना की है। ताहिर के अनुसार राशिद अच्छी गति से गेंदबाजी करने के साथ ही हवा में गेंद को आसानी से घुमा देते हैं।

ताहिर ने कहा, ' राशिद बड़े अलग तरह के गेंदबाज हैं और उनकी गति भी काफी ज्यादा है जबकि आम तौर पर लेग स्पिनर हवा में गेंद को टर्न कराने के लिए थोड़ा धीरे छोड़ता है।' ताहिर ने कहा, 'जिस तरह राहुल चाहर है, मैं हूं या कुलदीप यादव है जिसे गेंद को टर्न कराने के लिए थोड़ा छोड़ना पड़ता है। वहीं राशिद हवा में बड़ी तेजी से गेंद को घुमाते हैं और इसी कारण बल्लेबाज मुश्किल में पड़ जाता है। अच्छी गति से गेंद को घुमाने वाले लेग स्पिनर बेहद कम है , इसी कारण वह सबसे अलग नजर आते हैं।'

ताहिर का मानना है कि आजकल के क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास बहुत ज्यादा शॉट हैं। भले ही आपको लगता हो कि आप विरोधी टीम के बल्लेबाज पर हावी हो सकते हैं पर आपको हमेशा ही वैकल्पिक योजना बनाये रखनी होती है। उन्होंने कहा, 'मैं जब जाता था मेरे प्लान साफ होते थे। मैं बल्लेबाजों के वीडियो देखता था कि वह कहां शॉट्स मारते हैं और मुझे कहां शॉट झेलने पड़ सकते हैं।

राशिद इस वक्त विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज हैं और विविधता और पेस का बड़ा अच्छा इस्तेमाल करते हैं। यह ऐसे गेंदबाज़ हैं जिनकी टीम अधिकतर मैच जीतती है और यह अच्छी बात है कि वह फील्डिंग भी अच्छी करते हैं और बल्लेबाजी भी उनकी अच्छी हुई है।' ताहिर इसके अलावा नई टीम गुजरात टाइटंस के आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन से भी प्रभावित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.