'रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की...' धर्मेंद्र की अधूरी रह गई इच्छा, आंखें नम कर देगा ये पोस्ट

Updated on 10-10-2024 12:36 PM
रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरे देश गमगीन है। उन्होंने जीवन भर ऐसे काम किए, जिनकी मिसालें दी जाती है। उनके जाने से सिनेमा से लेकर बिजनेस जगत तक में मातम पसर गया है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है।

88 साल के दिग्गज एक्टर Dharmendra Deol ने सोशल मीडिया पर Ratan Tata की फोटो शेयर की। उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा, 'रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने कर्मचारियों की अपने बच्चों की तरह देखभाल की। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।'

धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर रतन टाटा के लिए फैंस भी दुख जता रहे हैं। एक ने लिखा, 'रतन टाटा हमेशा भारत के दिल में बसेंगे। उनके प्रयासों का उल्लेख किए बिना भारत की विकास कहानी हमेशा अधूरी रहेगी। आप वास्तव में भारत के रतन थे और हमेशा रहेंगे।'

9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को कहा अलविदा


उद्योग जगत के सबसे बड़े नाम रतन टाटा 86 साल के थे। एक दिन पहले भी उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई थी, लेकिन उनकी तरफ से एक पोस्ट जारी कर बताया गया कि वो ठीक हैं, लेकिन 9 अक्टूबर की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनकी मौत की बुरी खबर ने हर किसी को झकझोर दिया।

रतन टाटा के निधन की खबर ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी सन्न कर दिया। वो बुधवार को जर्मनी में लाइव परफॉर्म कर रहे थे, जब उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी मिली। उन्होंने कॉन्सर्ट रोक दिया और कहा, 'मैंने कभी नहीं सुना कि उन्होंने किसी के बारे में बुरा बोला हो। उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की। अच्छे काम किये। हम उनकी जिंदगी से ये सीख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.