बॉलीवुड में रवीना टंडन को होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार, 'मोटी जांघों' पर मारा था ताना

Updated on 07-02-2023 06:41 PM
'मस्त मस्त गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं रवीना टंडन 90 के दशक में फिल्मी पर्दे पर छाई हुई थीं और आज भी उनके जलवे में हैं। रवीना टंडन के पिता रवि टंडन अपने समय के बड़े डायरेक्टर थे। इस नाते रवीना को शायद फिल्में पाने में स्ट्रगल न करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने खूब बॉडी शेमिंग झेली। फिल्म इंडस्ट्री में लोगों के ताने सुने। Raveena Tandon ने हाल ही एएनआई को दिए इंटरव्यू में नब्बे के दशक के उन दिनों के बारे में बताया, जब उनके बॉडी पार्ट्स पर ताने कसे गए।

गॉसिप मैगजीन में ऐसी-ऐसी बातें लिखी गईं, जो किसी का भी करियर बर्बाद कर दें। रवीना टंडन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है। कोई सोच भी नहीं सकता कि वह भी ऐसे दौर से गुजर सकती हैं, जहां उन्हें जज किया गया हो, बॉडी शेम किया गया हो।

'उन्होंने औरतों को शर्मिंदा कराने में कसर नहीं छोड़ी'

रवीना टंडन ने कहा, '90s की मैगजीन बहुत ही घटिया थीं। और उनमें से कुछ औरतों को मैं आज देखती हूं कि वो महिलाओं की आजादी का बिल्ला अपने दिल और दिमाग पर लगाए घूमती हैं। जो उस समय औरतों की सबसे बड़ी दुश्मन थीं। जो औरतों को बॉडी शेम करची थीं। औरतों को स्लटशेम और शर्मिंदा महसूस कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती थीं। वही औरतें आज सबसे बड़ी फेमिनिस्ट बनकर घूमती हैं। मैं सोचती हूं कि ऐसा कब हुआ? अगर मैं उनके बारे में कहानियां बताना शुरू कर दूं...।'

'हीरो के कहने पर लिख दी जाती थीं अनाप-शनाप बातें'

रवीना टंडन ने बचाया कि उन्हें उन मैगजीन में छपी स्टोरी के कुछ टाइटल तो याद हैं। सिर्फ उनके बारे में ही नहीं बल्कि अन्य हीरोइनों के बारे में भी अनाप-शनाप लिखा जाता था। रवीना ने आगे कहा, 'औरतों को सपोर्ट करने के बजाय ये क्या करती थीं। ये महिला एडिटर पहले तो हीरो से प्यार करने लग जाती थीं और फिर जो हीरो कह दे वही इनके लिए आखिरी बात बन जाती थी। अगर हीरो किसी औरत को बुरा दिखाना चाहता तो उस औरत को शेम किया जाता। मैगजीन में तो उस औरत की धज्जियां उड़ा दी जातीं। ऐसी बातें लिख दी जातीं, जिनसे करियर बर्बाद हो जाए। ऐसी कई मनगढ़ंत चीजें उस समय की मैगजीन में लिखी गईं क्योंकि बस हीरो चाहता था। हीरो कहता कि अच्छा, उसके बारे में अब ऐसा लिख दो..और उसकी कही बात मान ली जाती।' हालांकि रवीना टंडन ने इस दौरान किसी एक्टर या एक्ट्रेस या फिर फिल्म एडिटर का नाम नहीं लिया। लेकिन चौंकाने वाले खुलासे जरूर किए।

'मेरी जांघों का उड़ाया गया मजाक'

रवीना टंडन ने आगे बताया कि उन्हें लोगों ने बॉडी शेम करते हुए क्या-क्या अनाप-शनाप बोला। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत सारी बातें बोली गईं। कभी 'थंडर थाइज' कहा गया तो कभी मिस ये तो कभी मिस वो और 90 किलो की। दरअसल मैं उस वक्त मोटी थी। मैंने 16 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। मैं एकदम मोटी थी। हालांकि मुझे अब फर्क नहीं पड़ता। मुझे ऐसे रहना पसंद है और ऐसे ही अच्छा लगता है।'

'केजीएफ 3' और 'घुड़चढ़ी' में आएंगी नजर

रवीना टंडन के मुताबिक, इन्हीं चीजों से तंग आकर उन्होंने 90 के दशक में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर अनिल थडानी से शादी कर ली थी। लेकिन रवीना टंडन ने बाद में फिल्मों में धमाकेदार वापस की। इस समय वह ओटीटी की दुनिया में भी छाई हुई हैं। रवीना टंडन 2022 में फिल्म 'केजीएफ 2' में नजर आई थीं और अब 'केजीएफ 3' के अलावा 'घुड़चढ़ी' में नजर आएंगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.