कभी स्टूडियो में फर्श साफ करती थीं रवीना, कभी नहीं सोचा था एक्टर बनेंगी

Updated on 25-04-2022 07:11 PM

मुंबई बॉलिवुड अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में यश स्टारर सुपरहिट फिल्म केजीएफ-2 में प्राइम मिनिस्टर रमिका सेन के किरदार में नजर आई हैं। रवीना के किरदार को फिल्म में काफी पसंद किया गया है। रवीना ने साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

हालांकि रवीना का बॉलिवुड में यह सफर इतना आसान नहीं था। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया। बॉलिवुड में 'मोहरा', 'लाडला', 'दिलवाले' और 'अंदाज अपना अपना' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम कर चुकीं रवीना ने बताया उन्हें कभी भरोसा नहीं था कि वह अभिनेत्री बन पाएंगी। उन्होंने बताया है कि फिल्मों में आने से पहले वह एक स्टूडियो में काम करती थीं और वहां फर्श की सफाई करती थीं।

रवीना ने कहा हां, यह सच है। मैंने स्टूडियो में फर्श साफ करने से शुरूआत की थी जहां मैं लोगों की गंदगी साफ करती थी। मैंने दसवीं क्लास के बाद से प्रहलाद कक्कड़ को असिस्ट करना शुरू कर दिया। रवीना ने आगे कहा उस समय भी लोग मुझसे कहते थे कि तुम पर्दे के पीछे क्या कर रही हो? तुम्हें तो पर्दे पर होना चाहिए, क्योंकि तुम इसीलिए बनी हो और मैं कहती नहीं, नहीं। मैं और हिरोइन? कभी नहीं।

मैं यूं ही बॉलिवुड में गई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अभिनेत्री बनूंगी। रवीना ने अभियन में आने से पहले मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा जब भी प्रहलाद के सेट पर कोई मॉडल नहीं आती थी तो वह कहते रवीना को बुलाओ। वह मुझसे मेकअप करने को कहते और फिर मैं पोज देना शुरू कर देती थी। फिर मैंने सोचा कि जब मुझे यही सब करना है तो मैं बार-बार मुफ्त में यह सब प्रहलाद के लिए क्यों करूं? क्यों इससे मैं कुछ पैसा ही कमा लूं। इस तरह मैंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। मैंने कभी ऐक्टिंग, डांसिंग या डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग नहीं ली। मैंने दूसरों को देखकर धीरे-धीरे सब कुछ सीख लिया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो केजीएफ 2 में यश और संजय दत्त के साथ नजर आईं रवीना टंडन अब एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'घुड़चढ़ी' में एक बार फिर संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं. बिनॉय गांधी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.