'पांड्या स्टोर' की रावी उर्फ एलिस कौशिश का हुस्न है कातिलाना, अदाएं देख मदहोश हो जाएंगे आप

Updated on 15-05-2023 08:32 PM
स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'पांड्या स्टोर' अपने नए ट्विस्ट एंड टर्न्स की वजह से चर्चा में बना रहता है। शाइनी दोशी, सिमरन, कंवर ढिल्लों, अंकिता बहुगुणा, किंशुक महाजन जैसे तमाम सितारों से सजा ये शो टीआरपी रिपोर्ट में भी टॉप 5 में कायम रहता है। इस सीरियल में सीधे-साधे दिखने वाले सभी किरदार रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। अगर बात एलिस कौशिश की, जो शो में रावी पांड्या का किरदार निभा रही हैं, तो वह भी कम नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

एलिस कौशिश ने साल 2015 में 'सूर्यपुत्र कर्ण' से डेब्यू किया था। इनका जन्म 29 अक्टूबर 1997 में हुआ था। ये दिल्ली की रहने वाली हैं। इन्होंने बचपन से ही स्टेज शोज करने शुरू कर दिए थे। लेकिन ब्रेक इन्हें 2015 में मिला। इसमें इन्होंने उत्तरा का किरदार निभाया था। सालभर के बाद 2016 में ये शो ऑफ एयर हो गया था। इसके बाद 2017 में एक्ट्रेस ने 'ढाई किलो प्रेम' में अपने अभिनय का जादू चलाया था। इसके बाद इन्होंने 'कहां हम कहां तुम' में भी काम किया था।

कंवर ढिल्लों को कर रही हैं डेट

एलिस कौशिश इस वक्त अपने को-एक्टर कंवर ढिल्लों को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखाई देते हैं। एक बार जब एक्ट्रेस साइबर बुली का शिकार हुई थीं तो कंवर ढिल्लों ने उनका सपोर्ट किया था। एक वीडियो बनाकर एक्टर ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों की अच्छे से लंका लगाई थी। कहा था कि वह कब तक ऐसी चीजों के नजरअंदाज करें। लोगों की दिक्कत क्या है।

एलिस कौशक का दिलकश अंदाज

एलिस कौशिश इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उनके 388k फॉलोवर्स हैं। वहां वह कंवर ढिल्लों के साथ कोजी-कोजी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। इतना ही नहीं, वह समंदर के किनारे इठलाती-बलखाती भी नजर आती हैं। सभी पोस्ट्स पर फैन्स अपना भर-भरकर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.