रवि शास्त्री ने बताया क्यों हार रही चेन्नई सुपर किंग्स

Updated on 11-04-2022 07:03 PM

मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन पर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है और बताया क्यों टीम को लगातार हार झेलनी पड़ रही है। रवि शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि जडेजा जैसे खिलाड़ी को अपने पर फोकस करना चाहिए। मेरे ख्याल में अगर आप दोबारा सोचेंगे तो वह फाफ डुप्लेसिस को नहीं जाना देना चाहेंगे। क्योंकि वह मैच विनर खिलाड़ी है और टीम के लिए काफी ज्यादा खेल चुका है।

अगर धोनी को कप्तानी नहीं करनी थी तो फाफ को कप्तानी देनी थी।  शास्त्री ने आगे कहा कि जडेजा को बतौर खिलाड़ी ही टीम में खेलते देना चाहिए था। क्योंकि बिना कप्तानी के वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इससे कई चीजे बदल सकती थी। जडेजा के कप्तान बनते ही उनकी फॉर्म भी नीचे गिरी है और कप्तानी का दबाव साफ उनके चेहरे पर देखा जा सकता है। गौर हो कि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद ने 8 विकेट से हरा दिया है।

यह चेन्नई की इस सीजन लगातार चौथी हार है और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर चुकी है। टीम के ना तो ऊपरी क्रम के बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब हो पा रहे और ना ही गेंदबाज शुरूआती विकेट चटका पा रहे हैं। बता दें कि  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल की यह शुरूआत बेहद ही खराब रही है। टीम को पहले चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से बड़ी हार दी है। इस हार के बाद चेन्नई की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.