सीएसके कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से पीछे हट रहे रवींद्र जडेजा

Updated on 11-04-2022 07:10 PM

नई दिल्ली चार बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 अब तक अच्छा नहीं बीता और ही उनके नए कप्तान का अब तक रविन्द्र जडेजा बतौर कप्तान अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। हरभजन सिंह के बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी जडेजा के लिए कहा है कि वहां कप्तानी करने से हिचकिचा रहे हैं या पीछे हट रहे हैं। उन्हें आगे आकर टीम की कमान संभालनी होगी।

शास्त्री ने कहा कि जडेजा को बतौर कप्तान खुद को साबित करना और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों पर सकारात्मक असर डालना होगा। उन्होंने कहा, इससे बहुत फर्क पड़ता है, आप आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ कप्तान की जगह ले रहे हैं, आपसे धोनी जैसी कप्तानी की उम्मीद जायज भी है। लेकिन, धोनी की जगह लेना आसान नहीं है। मैं चाहता हूं कि जडेजा बतौर कप्तान खुद को साबित करें। मुझे लगता है कि वहां इससे थोड़ा पीछे हट रहे हैं। मैं चाहता हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा अपने खिलाड़ियों से बात करें और मैदान पर जो चल रहा है, उससे पूरी तरह जुड़े रहें। नए कप्तान को इस तरह की चीजें अपने करियर की शुरुआत में करनी चाहिए। क्योंकि एक बार जब कप्तान के तौर पर बॉडी लैंग्वेज दिखने लगता है, तब फिर टीम के बाकी खिलाड़ियों का इस पर प्रभाव पड़ता है।

डिफेंडिंग चैम्पियन सीएसके ने आईपीएल 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं की है। कप्तान बदलने के बाद टीम अपने तीनों शुरुआती मुकाबले हारी है। टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। इस सीजन में टीम को तेज गेंदबाज दीपक चाहर की कमी काफी खल रही है। क्योंकि चाहर नई गेंद से टीम के लिए विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे हैं। पिछले सीजन में चाहर ने 15 मैच में 14 विकेट लिए थे।लेकिन इस सीजन में चाहर चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। उनकी मैदान पर वापसी कब होगी, यह अब तक साफ नहीं हुआ है। उनकी जगह टीम में आए खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। कप्तान जडेजा बतौर बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे हैं। वहां पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। जबकि बाकी दो मैच में उन्होंने 17 और नाबाद 26 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.