आरसीबी अब किसी एक खिलाड़ी पर आधारित नहीं रही : शास्त्री

Updated on 10-05-2022 09:08 PM

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि आईपीएल के इस सत्र में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) की टीम इसलिए सफल रही है क्योंकि उसका कोई कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला रहा है। अभी तक अलग-अलग खिलाड़ियों ने इस सत्र में आरसीबी की ओर से अहम भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी है। इससे इस बार इस टीम के पास आईपीएल खिताब जीतने का अच्छा अवसर है।

शास्त्री ने कहा कि वे अच्छा खेल रहे हैं और सीएसके के खिलाफ मिली जीत के बाद उनका मनोबल भी बढ़ा है। टीम के  ड्रेसिंग रूम का माहौल पहले की तुलना में बहुत बेहतर है। टीम के सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं और अब उनकी मानसिकता भी सकारात्मक है।

वहीं पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने माना है कि इस बार आरसीबी की टीम बेहतर नजर रही है। साथ ही कहा कि एक संतुलित टीम होने के कारण ही उसका प्रदर्शन बेहतर हुआ है। आरसीबी का संतुलन अभी बहुत अच्छा नजर आता है जबकि इससे पहले ऐसा नहीं था। तब टीम विराट कोहली या एबी डिविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर ही आधारित रहा करती थी। इस साल टीम एक अलग रुप में नजर रही है। बल्लेबाजी के अलावा उसके पास कई अच्छे गेंदबाज भी हैं जिससे वह अब लक्ष्य का बचाव भी कर पा रही है। गेंदबाज़ी के कई विकल्प मौजूद हैं जो उनके लिए सबसे बेहतरीन बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.