आयुर्वेद ज्ञान को वैज्ञानिक कसौटी एवं तकनीकी मापदण्डों पर परिमार्जित कर विश्व को दें : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Updated on 30-05-2022 06:51 PM

भोपाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि आयुर्वेद का अर्थ है आयु का विज्ञान। आयुर्वेद केवल रोग का उपचार करता है बल्कि उसे जड़ से समाप्त करता है। आज सर्वहितकारी आयुर्वेद के परम्परागत ज्ञान को वैज्ञानिक कसौटी पर खरा उतरने और वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उसे तकनीकी मापदण्डों पर परिमार्जित कर विश्व को देने का है। विश्व तैयार है।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने शासकीय धनवंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के भवन का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने महासम्मेलन की स्मारिका "अमृत कुंभ" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पाँच आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञों वैद्य बनवारीलाल, वैद्य मनोज, वैद्य राकेश शर्मा, वैद्य जयप्रकाश एवं वैद्य गोपालदास मेहता को 'आयुर्वेद महर्षि' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा को आयुर्वेद के क्षेत्र में 'लाइफ टाइम अचीवमेंट' अवार्ड दिया।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मध्यप्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान की योग एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति में विशेष रूचि है। उन्होंने प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा से संबंधित एक वृहद अनुसंधान केन्द्र प्रारंभ करने की इच्छा जतायी है।

 इस महासम्मेलन में इस विषय में विचार-विमर्श कर उसका स्वरूप तय किया जाये। मुझे विश्वास है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा का पसंदीदा गंतव्य बनेगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत गाँवों में बसता है। आज भी गाँव की परम्परागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद ही है। उसका कोई विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान एवं राज्यपाल पटेल दोनों ग्रामीण परिवेश से निकले जमीन से जुड़े नेता है। मध्यप्रदेश भारत में आयुर्वेद चिकित्सा का प्रमुख केन्द्र बनेगा।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि उज्जैन से मेरी पुरानी स्मृतियाँ जुड़ी हैं। मैं यहाँ की गलियों से परिचित हूँ। उज्जैन योग-वेदांत, पर्व-उत्सव, धर्म-दर्शन, कला-साहित्य, आयुर्वेद-ज्योतिष की नगरी है। यह महार्षि संदीपनि, कृष्ण-सुदामा, भगवान महाकाल, मंगलनाथ, सम्राट विक्रमादित्य, महाकवि कालिदास, भास, भवभूति एवं पंडित सूर्यनारायण व्यास की भूमि है। मैं इस पुण्य एवं पावन भूमि को बारम्बार नमन करता हूँ।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गोदावरी किनारे नासिक में वर्ष 1907 में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक महासम्मेलन की स्थापना हुई। आज क्षिप्रा किनारे इसका 59वां अधिवेशन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह, प्रणव मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी शामिल हो चुके हैं। आज मुझे इसमें शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आशा है महासम्मेलन के परिणाम देश एवं दुनिया के लिये कल्याणकारी होंगे।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आयुर्वेद सुखी एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त करने का सरल और सहज उपाय है। आयुर्वेद बताता है कि किस प्रकार आहार-विहार, ऋतुचर्या के माध्यम से लोग सुखी और निरोगी रह सकते हैं। चरक संहिता में बताया गया है कि भोजन से पहले हाथ-पैर और मुँह धोना बीमारियों से बचने का तरीका है। कोविड काल में यह शिक्षा अत्यंत कारगर सिद्ध हुई। आयुर्वेद में कहा गया है कि 'भोजनम् एव भेषजम' अर्थात भोजन ही दवा है यदि आप उपयुक्त भोजन लेते हैं तो वह आपको स्वस्थ रखता है।


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आयुर्वेद के सर्वांगीण विकास के लिये उसके संरक्षण एवं विस्तार, जन-सामान्य को जागरूक करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योग्य चिकित्सक तैयार करने, उपचार को व्यापक एवं किफायती बनाने और आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध, दस्तावेजीकरण एवं प्रमाणीकरण की आवश्यकता है।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि उज्जैन प्राचीन काल से ही गौरवशाली सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गतिविधियों की साक्षी रही है। उज्जैयिनी में राष्ट्रपति कोविंद का आगमन, प्रसन्नता और गौरव का विषय है। भगवान धनवन्तरि ने तपस्या और अनुसंधान से मानव को आयुर्वेद द्वारा स्वस्थ रखने की जो व्यवस्था प्रदान की, वह अद्भुत है। कोरोना काल में भारत ने अपनी इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति के आधार पर वैश्विक महामारी से अपने संघर्ष को अधिक प्रभावी बनाया। आयुर्वेद के सकारात्मक परिणाम संपूर्ण विश्व के सामने हैं।


राज्यपाल पटेल ने कहा कि आयुर्वेद में आधुनिक, वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप प्रमाणीकरण और मानकीकरण को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस उद्देश्य से क्लीनिकल ट्रायल को बढ़ाना जरूरी है। आयुर्वेद के क्षेत्र में वैज्ञानिक विश्लेषणों को व्यापक स्तर पर लेकर इसके परिणामों को समाज के सामने लाना और जन-कल्याण में इनका व्यापक उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। राज्यपाल पटेल ने नीम और अदरक की रोग निदान क्षमता पर भी प्रकाश डाला।


राज्यपाल पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज में जड़ी-बूटियों के प्रभाव और उपयोगिता की जानकारी परंपरागत रूप से रहती है। इस ज्ञान का जन-कल्याण में उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि य़ह मेरा विश्वास है कि जनजातीय समाज में विद्यमान सिकल सेल एनीमिया का उपचार आयुर्वेद और होम्योपैथी से निश्चित रूप से किया जा सकता है।


राज्यपाल पटेल ने कहा कि आयुर्वेद, चिकित्सा प्रणाली ही नहीं, अपितु जीवन दर्शन है। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा दिखाई गई दिशा और मार्गदर्शन संपूर्ण मानव समाज के कल्याण में सहायक होगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए वैद्यराज, आयुर्वेदाचार्य और आचार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि महाराज महाकाल की पावन धरती उज्जैन, ज्ञान-भक्ति और कर्म की भूमि है। यहाँ से लोक सेवा के लिए कर्मों की प्रेरणा निरंतर प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय संस्कृति और परिवेश में सदियों से रची- बसी आयुर्वेदिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि चारों वेदों के साथ आयुर्वेद का भारतीय ज्ञान, परंपरा और जीवन-शैली में सदा से ही महत्व रहा है। उन्होंने स्वयं के बचपन का स्मरण करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था वैद्यों पर आधारित थी। वैद्य, नाड़ी परीक्षण कर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दवा तथा आहार से ही रोगों का निदान कर दिया करते थे। पारिवारिक व्यवस्था में भी घरेलू सामग्री से साधारण बीमारियों के इलाज की जानकारी माँबहनों को भी रहती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.