बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए पंजीयन कल से

Updated on 31-12-2021 08:39 PM

 भोपाल राजधानी हित प्रदेश भर के स्कूली बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए पंजीयन निवार से शुरु होगा। प्रदेश भर में 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाए जाएंगे। भोपाल जिले में इस उम्र के सवा लाख बच्चे होने का अनुमान है, जिन्हें स्कूलों में ही टीका लगाया जागा। इसके लिए भोपाल शहर के 48 संकुलों के 700 निजी और सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है।

 बच्चों को टीका लगाने के बाद कोई दिक्कत होती है तो स्कूल में एक बिस्तर भी लगाया जाएगा। डाक्टरों की मोबाइल टीम घूमती रहेगी। हर संकुल के लिए एक टीम बनाई गई है। भोपाल में कुल 48 संकुल हैं। टीकाकरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला टास्कफोर्स की बैठक हुई। इसमें जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इसमें तय किया गया है कि पंजीयन के लिए बच्चों का आधार कार्ड लिया जाएगा। इसके अलावा माता-पिता का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।

सभी बच्चों को टीका लग सके इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते उन्हें चिन्हित कर टीका लगवाने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की होगी। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि सभी स्कूलों में टीका लगाने के पहले बच्चों को बैठने के लिए प्रतीक्षा कक्ष बनाया जाएगा। यहां पहले से प्रशिक्षित स्कूल के शिक्षक बच्चों की काउंसलिंग करेंगे, जिससे टीका लगवाते वक्त उन्हें किसी तरह का डर नहीं रहे।

 टीकाकरण के लिए बच्चों के माता-पिता की सहमति लेने की जरूरत भी नहीं है।  राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने भी कहा कि जिन बच्चों ने शाला छोड़ दी है, उनकी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के पास है। स्कूल शिक्षा विभाग को भी इन्हें खोजकर टीका लगवाने के लिए कहा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.