फाइनली आ गई 'सालार' की रिलीज डेट, क्रिसमस पर शाहरुख खान की 'डंकी' से भ‍िड़ेगी प्रभास की फिल्‍म

Updated on 29-09-2023 02:29 PM
प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट 1' की रिलीज की तारीख को लेकर बड़ी खबर आ गई है। मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ 'सालार' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह एक्शन ड्रामा क्रिसमस के दौरान 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्टपोन हो गई थी। यानी कि ये बात तो साफ है कि प्रभास का शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से पंगा होगा। दोनों फिल्में एक ही दिन पर रिलीज हो रही हैं।

नए पोस्टर में Prabhas सिर से लेकर कंधों तक खून से लथपथ और हाथ में चाकू लिए हुए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। पहले पोस्ट-प्रोडक्शन के कामों के कारण फिल्म में देरी हुई क्योंकि डायरेक्टर लास्ट आउटपुट पर कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। इसके चलते ट्रेलर को भी पोस्टपोन करना पड़ा। मेकर्स ने अगस्त में ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग की थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। अब, मेकर्स ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वे ट्रेलर कब तक दिखाएंगे।

'सालार' और 'डंकी' रिलीज डेट

एक और दिलचस्प बात यह है कि Salaar सीजफायर बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' से टकराएगी। फैंस इस सबसे बड़े क्लैश के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि सालार तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में पैन इंडियी रिलीज हो रही है।

क्यों बदली 'सालार' की रिलीज डेट

पहले यह अनुमान था कि 'सालार' दिवाली या संक्रांति पर रिलीज़ होगी, लेकिन मेकर्स ने छुट्टियों का मौसम चुना। खबर है कि होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागांदुर ने एक पुजारी और ज्योतिषी से सलाह लेने के बाद फिल्म को 22 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला लिया। हालांकि इसके पीछे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है कि ऐसा क्यों है।

'सालार' के बारे में

'सालार' में न केवल प्रभास हैं बल्कि इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने तैयार किया है। बड़े बजट की यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है। यह फिल्म IMAX 4K वर्जन में भी रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को दर्शकों के लिए एक शानदार सीन एक्सपीरियंस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.