कंगाल पाकिस्तान को रूस से आई राहत भरी खबर, भारत की ही तरह सस्ता तेल देने को तैयार हुए पुतिन

Updated on 03-04-2023 05:43 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की बर्बाद हो रही अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत समेत अन्य देशों की तरह पाकिस्तान रूस से तेल आयात पर छूट पाने में सफल हो गया है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में यह बात कही। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को रूस क्रूड ऑयल पर वही छूट देगा जो पड़ोसियों (भारत) को मिलती है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों देशों के बीच क्या समझौता हुआ है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और रूस कई मामलों पर सहमत हुए हैं। इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान अगले महीने कच्चे तेल के लिए अपना पहला ऑर्डर देगा। जबकि तेल को आने में 26-27 दिन लग सकते हैं। तेल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में तेल नहीं है, इसलिए हमें विदेशों से तेल का आयात करना पड़ता है। तेल की कीमतों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है।'

गरीब-अमीर पर अलग-अलग टैक्स

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान ईरान से तेल खरीदेगा। इस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में ईरान से तेल आयात करने का हमारा विचार नहीं है, क्योंकि इससे पाकिस्तान पर प्रतिबंध लग सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान गैस आयात करने के लिए ईरान से संपर्क में है। गरीब और अमीर लोगों के लिए अलग-अलग टैक्स को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार गरीबों के लिए काम करना चाहती है। हम जो टैक्स अमीरों पर लगाते हैं उसे गरीबों पर नहीं लगाया जा सकता।

पाकिस्तान से नाराज था रूस

28 मार्च को एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में कहा गया था कि रूस पाकिस्तान से नाराज है, क्योंकि वह तेल खरीदने में देरी कर रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया था कि रूस का कहना है कि पाकिस्तान को गंभीरता दिखाने के लिए पहले क्रूड ऑयल का एक कार्गो खरीदना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा था कि वह इस खास काम के लिए एक कंपनी स्थापित करेगी, जिसका काम सिर्फ रूस से तेल को पाकिस्तान की रिफाइनरियों तक पहुंचाना होगा। हालांकि अभी तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.