
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हर हफ्ते इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 3 के कंटेंस्टेंट्स अपने जोरदार डांसिंग टैलेंट से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। अपने-अपने कोरियोग्राफर्स के मार्गदर्शन में 'बेस्ट 13' में जगह बनाने वाले ये कंटेस्टेंट्स लगातार अपना शानदार हुनर दिखा रहे हैं और इसका नतीजा इस वीकेंड के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में देखने को मिलेगा। 'बेस्ट के बिगेस्ट सेलिब्रेशन' को एक भव्य पेशकश बनाने के लिए जाने-माने डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा इस शाम के खास मेहमान बनकर आएंगे। इस दौरान बेस्ट 13 कंटेंस्टेंट्स में शामिल लुधियाना के राम बिष्ट अपने कोरियोग्राफर पंकज के साथ 'बंदेया रे बंदेया' गाने पर एक जोरदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। वो एक बर्फ की स्लैब पर डांस करते हुए अपनी परफॉर्मेंस से जजों – सोनाली बेंद्रे, टेरेंस लुइस और गीता कपूर समेत सारे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।
इस एक्ट से बेहद इम्प्रेस होकर रेमो डिसूज़ा जजों के टेबल के सामने जाकर घुटनों के बल होकर राम और पंकज को सलामी देंगे। इस परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए रेमो इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहेंगे, "दो तरह की परफॉर्मेंस होती हैं - एक वो जिसमें दर्शक आपके लिए ताली बजाते हैं और दूसरी वो जो दर्शकों को खामोश होकर सोचने पर मजबूर कर देती है। आज हर एक दर्शक आपकी परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गया है।"
राम बिष्ट के साथ अपने स्पेशल कनेक्शन के बारे में बात करते हुए रेमो डिसूज़ा आगे कहेंगे, "मैं राम को लंबे समय से जानता हूं। वो मेरी एक फिल्म में एक बैकग्राउंड डांसर थे, जिसमें मैं खुद भी एक बैकग्राउंड डांसर था। मैं उसके सफर से वाकिफ हूं। राम और मेरे बीच एक रिश्ता है। वो भी जब तक कामयाब नहीं होता, घर नहीं जाना चाहता था और मैं भी सफलता मिलने तक घर नहीं जाना चाहता था।"
रेमो के कमेंट पर भावुक होकर राम बताएंगे कि किस तरह रेमो डिसूज़ा से ही उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए लुधियाना से मुंबई आने के लिए मॉटिवेशन मिला था। राम बताते हैं, "मैंने आपको बचपन से देखा है और मुझे पता था कि आपकी मां ने आपको मुंबई आने के लिए 5000 रुपए दिए थे ताकि आप अपने और अपनी मां के सपने पूरे कर सकें। मैंने भी अपनी मां से कहा कि मैं मुंबई जाना चाहता हूं और यदि रेमो सर ने ऐसा किया था, तो मैं भी अपना भाग्य बदल सकता हूं। हालांकि मेरी मां मुझे 5000 रुपए नहीं दे सकती थी, लेकिन मेरे दोस्तों ने मिलकर 5700 रुपए जमा करके मुझे दिए। आप बचपन से ही मेरे आइडल रहे हैं।"
रेमो आगे इस यंग डांसर की तुलना मशहूर कोरियोग्राफर एवं डांसर बीर राधा शेरपा से करते हुए कहेंगे कि जब तक उन्होंने राम की परफॉर्मेंस नहीं देखी थी, तब तक उन्हें नहीं लगता था कि कोई भी बीर राधा शेरपा जैसा हो सकता है। जज टेरेंस लुइस भी अपने को-जजेस के साथ उनकी तारीफ करते हुए उन्हें 'बाज़ीगर राम' कहेंगे, जो अपनी तकलीफों से उभरे और आईबीडी 3 के मंच पर खुद को साबित किया।
इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 में 'बाज़ीगर राम' को देखिए, इस वीकेंड रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!