रेणुका शहाणे ने 'सुरभि' बन 10 साल टीवी पर किया राज, पुरुषों के दबदबे को अपनी मुस्‍कुराहट से हराकर बनाया मुकाम

Updated on 27-03-2023 08:51 PM
नब्बे के दशक में रेणुका शहाणे एक बड़ी टीवी स्टार थीं और उनका शो 'सुरभि' काफी हिट था। इस शो में वह सिद्धार्थ काक के साथ फैन्स और दर्शकों की भेजी गईं लाखों चिट्ठियां पढ़ते थे। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा में काम किया। आज वह एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि डायरेक्टर भी हैं। हालांकि इस सफर में रेणुका शहाणे को कई बार जज भी किया गया। लोगों ने उलाहने भी मारे। लेकिन एक्ट्रेस ने तमाम उतार-चढ़ावों का सामना करते हुए एक मिसाल कायम की। जानिए उनकी इंस्पायरिंग जर्नी की कहानी।

'सुरभि' का रिकॉर्ड और रेणुका शहाणे का जलवा

रेणुका शहाणे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी फिल्म Hach Sunbaicha Bhau से की थी, लेकिन कोई खास पहचान नहीं मिली। इसी दौरान उन्हें हिंदी टीवी शो 'सुरभि' में बतौर प्रेजेंटर का रोल मिला। इस शो ने रेणुका शहाणे को घर-घर मशहूर कर दिया। 'सुरभि' को तब बच्चों से लेकर बड़े तक बड़े चाव से देखते थे। चूंकि उस समय सोशल मीडिया का जमाना नहीं था तो दर्शक चिट्ठियों के जरिए ही शो के लिए अपने सवाल और मन की बात लिखकर भेजा करते थे।

'सुरभि' बन रेणुका का जलवा

​उस समय 'सुरभि' इस कदर लोकप्रिय था कि लोग हर हफ्ते 14 लाख चिट्ठियां भेजते थे। रेणुका शहाणे और सिद्धार्थ काक भी खूब मन से दर्शकों की चिट्ठियां पढ़ते और जवाब देते थे। यह शो तब 10 साल तक चला था और 10 साल तक रेणुका टीवी की रानी रही थीं।

'पीसी मौसी' से शुरुआत फिर शाहरुख संग 'सर्कस'

बहुत से लोग मानते हैं कि रेणुका ने 'सुरभि' से टीवी का सफर शुरू किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। रेणुका शहाणे ने 'सुरभि' से पहले 1987 में टीवी शो 'पीसी और मौसी' में काम किया था। इसमें फरीदा जलाल और पंकज बैरी भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'सर्कस' और 'लाइफलाइन' नाम के दो शोज किए। इसके बाद रेणुका शहाणे को 'सुरभि' मिला था, जिसके दम पर उन्होंने 10 साल तक टीवी पर राज किया।

'हम आपके हैं कौन' से बॉलीवुड में पहचान

उसी दौरान रेणुका शहाणे को सूरज बड़जात्या ने 'हम आपके हैं कौन' फिल्म का ऑफर दिया। इस फिल्म में रेणुका, सलमान खान की भाभी के रोल में नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट रही और रेणुका-सलमान की केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई। रेणुका शहाणे ने कुछ और हिंदी फिल्में कीं। बॉलीवुड में कदम जमाने के बाद उन्होंने मराठी सिनेमा में भी कई फिल्में कीं और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

बनीं डायरेक्टर तो मचा दिया तहलका

एक्टिंग में लोहा मनवाने के बाद रेणुका शहाणे ने उस फील्ड में कदम रखा, जहां ज्यादातर पुरुषों का ही दबदबा माना जाता है। यानी डायरेक्शन के फील्ड में। रेणुका शहाणे ने 2009 में फिल्म 'रीता' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। यह फिल्म उन्होंने अपनी मां शांता गोखले की लिखी किताब 'रीता वेलिंगर' पर बनाई थी। इसमें पल्लवी जोशी, जैकी श्रॉफ, सुहासिनी मुले और मोहन अगाशे जैसे एक्टर्स नजर आए थे। (फोटो: Instagram)

पुरुषों के दबदबे को हराया!

'रीता' के करीब एक दशक बाद रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड में भी बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया और फिल्म 'त्रिभंगा' बनाई। इसमें उन्होंने काजोल, मिथिला पालकर और तन्वी आजमी जैसी हीरोइनों को साइन किया। रेणुका शहाणे के मन में डायरेक्टर बनने की इच्छा तब पैदा हुई, जब वह 1988 में टीवी शो 'लाइफलाइन' में काम कर रही थीं। उसी दौरान वह डॉ. विजया मेहता की असिस्टेंट डायरेक्टर भी थीं। तभी रेणुका को लगा कि उन्हें डायरेक्शन में भी हाथ आजमाना चाहिए। रेणुका शहाणे भले ही एक्ट्रेस भी रही हैं, लेकिन उन्हें डायरेक्टर बनकर ही सुकून मिला। (फोटो: social media)

लोगों के तानों से भी नहीं टूटीं

रेणुका शहाणे जहां प्रोफेशनली काफी सक्सेसफुल रहीं, वहीं निजी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे। जब रेणुका छोटी थीं, तभी उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। इस वजह से लोग उन्हें जज करने लगते थे। एक इंटरव्यू में रेणुका शहाणे ने बताया था कि लोग अपने बच्चों को भी उनसे दूर रखते थे और कहते थे कि इनके साथ मत खेलो क्योंकि ये टूटे घर से आते हैं। यहां तक कि रेणुका शहाणे के टीचर्स भी उन पर बेहूदा कमेंट करते थे। इस बारे में रेणुका ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.