अतिवृष्टि से प्रभावित रहवासियों को मिला जिला प्रशासन का साथ

Updated on 16-09-2021 07:20 PM

रायपुर,।जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित राहत देते हुए उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई।जिसे लोगों ने राहत की सांस ली।एक तरफ अतिवृष्टि के कारण जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी। वहीं नदी और तटीय इलाकों में कई लोग फंसे हुए थे।जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर 6 जगह पर फंसे 18 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है।

कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए स्थानीय पंचायतों एवं गरियाबंद के मंगल भवन में रहने और भोजन की त्वरित व्यवस्था की गई।स्थानीय मंगल भवन में राहत कैम्प में रहने आयी गरियाबंद की गायत्री बाई डोंगरे अपनी माॅभाई और बेटी के साथ है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक बारिश से उनका मकान गिर गया है।यहां आकर वह सुरक्षित महसूस कर रही है। इसी तरह वार्ड-11 की दुलेशिया बाई अपनी नातिन के साथ रहने आयी हैं। यहां जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था वह संतुष्ट दिखाई दी।कुमारी साहनी और 85 साल की प्रेमबति भी इस राहत कैम्प में आकर सुरक्षित है। उन्होंने यहां भोजननाश्ता और अन्य व्यवस्थाओं को सराहा है।कलेक्टर ने स्वयं इस कैम्प का अवलोकन कर प्रभावितों से बातचीत की है। उन्हें विश्वास दिलाया है कि जिला प्रशासन इस आसन्न संकट में उनके साथ खड़ी है।गरियाबंद नगरीय निकाय अंतर्गत मंगल भवन में 35 परिवार के 135 सदस्यों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। पाण्डुका के सरपंच दुजेश्वर ठाकुर द्वारा यात्रा के दौरान फसे यात्रियों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई। कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावित लोगों को पंचायत में ठहराकर भोजन दिया गया।

कलेक्टर क्षीरसागर के निर्देश पर राहत और बचाव दल रात्रि में भी इन इलाकों में डटे रहे। इस भीषण बाढ़ से जनहानि रोकने में सफलता मिली लेकिन 2 पशुधन की हानि हुई है।साथ ही 403 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैवही 322 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति हुई है।सबसे ज्यादा गरियाबंद तहसील में 192 हेक्टेयरराजिम ने 80 हेक्टेयर और छुरा में 50 हेक्टेयर फसल क्षति का आंकलन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शासन के दिशा-निर्देश अनुसार सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

15 सितम्बर को गरियाबंद तहसील में 83.1 मि.मी.वर्षाराजिम तहसील में 14 मि.मी., छुरा में 9.5 मि.मीवर्षामैनपुर में 35.2 मि.मीऔर देवभोग तहसील में 2.6 मि.मीवर्षा दर्ज की गई। आज अल्पबारिश के कारण जिले में जनजीवन सामान्य है एवं जिला मुख्यालय का सम्पर्क पुनः जुड़ गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.