रास के उल्लास में संकल्प और संदेश की भी रही गूंज, देखिए तस्वीरें

Updated on 09-10-2024 11:45 AM
 इंदौर । राजसी वैभव का प्रतीक माना जाने वाले सफेद और बैंगनी रंग ने नवरात्र के छटे दिन विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर में आयोजित ‘रासरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास गरबा महोत्सव 2024’ में चार चांद लगा दिए और इस आयोजन के साक्षी राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी बने।

रास उल्लास की यह रात बहुत खास साबित हुई क्योंकि इसमें राज्यपाल पटेल ने देवी की आरती कर नन्हीं बालिका के साथ डांडिया भी किया।

मंगलवार रात आरती के बाद जैसे ही गरबे की धुन शुरू हुई, सफेद और बैंगनी परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पूरे जोश से नृत्य आरंभ कर दिया, जिससे पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास से गूंज उठा।


मां की भक्ति से ओतप्रोत गरबा न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक था, बल्कि संस्कृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण भी पेश कर रहा था। सभी प्रतिभागियों की एकता और उत्साह ने माहौल को बेहद जीवंत बना दिया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में 38 बच्चों ने विशेष प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।


नवरात्र में लें बुराई मिटाने का संकल्प


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गरबा प्रतिभागियों क संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के नौ दिन देवी शक्ति की विजय का प्रतीक हैं।

जिस प्रकार दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण जैसे राक्षस का अंत किया, उसी प्रकार हमें समाज में फैले प्रदूषणों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।


इन नौ दिनों के दौरान हम माताजी की आराधना करते हैं और समाज में मौजूद बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेते हैं।


आजकल समाज में कई बुराई हैं, चाहे वह नशे की लत हो या शरीर को हानि पहुंचाने वाली आदतें। बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है ताकि वे सही मार्ग पर आगे बढ़ सकें।


बेस्ट गरबा पुरुष

प्रथम - मनन पारेख

द्वितीय - उज्ज्वल यादव

बेस्ट गरबा महिला

प्रथम - सलोनी मोहता

द्वितीय - भाविका मेहता

बेस्ट गरबा कपल

कुंजल मेहता - कीर्ति मेहता

बेस्ट गरबा पुरुष ड्रेस

प्रथम - जय पांचाल

द्वितीय - प्रेम शर्मा

बेस्ट गरबा ड्रेस महिला

प्रथम - साक्षी पारीख

द्वितीय - वैष्णवी पाटीदार

बेस्ट किड्स बालक - भव्य वर्मा

बेस्ट किड्स बालिका - प्रिशा पारेख, आर्वी पेथानकर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.