गांव-गांव पहुंचा संवेदनशील प्रशासन : मेंड्रा शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

Updated on 15-05-2026 01:01 PM

एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड खड़गवां के ग्राम पंचायत मेंड्रा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनसरोकार, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” थीम पर आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में 6 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं, सेवाओं और त्वरित समाधान का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। शिविर ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब शासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्राम पंचायत मेंड्रा, पैनारी, धवलपुर, बेलबहरा, नेवरी एवं कोड़ा से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही समाधान किया। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया। इससे ग्रामीणों में शासन के प्रति भरोसा, संतोष और सकारात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह, जनपद सदस्य श्याम बाई मरकाम, गजराज सिंह, एसडीएम विजयेन्द्र सारथी, जनपद सीईओ रूपेश बंजारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमा निवास मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

एक ही मंच पर अनेक विभाग, ग्रामीणों को मिला समग्र समाधान : 

शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिहान योजना, मनरेगा, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा एवं आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं उपयोगी स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ अनेक सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं…
 15 May 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चौंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर एवं कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का…
 15 May 2026
कोण्डागांव। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने मण्डी प्रांगण कोण्डागांव से लगे हुए भूमि पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, कोण्डागांव के निर्माण कार्य का…
 15 May 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुकमावासियों को दी गई सौगातों पर जिला प्रशासन ने धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के महज कुछ ही दिनों…
 15 May 2026
एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड खड़गवां के ग्राम पंचायत मेंड्रा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनसरोकार, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रेरक…
 15 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस 13 मई 2026 को सुशासन तिहार…
 15 May 2026
राजनांदगांव। शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी राजनांदगांव विकासखंड…
 15 May 2026
राजनांदगांव । उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व…
 15 May 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से…
Advt.