मध्य प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त बने रिटायर्ड IPS विजय यादव, 3 अन्य की भी नियुक्ति, इनमें एक भी पत्रकार नहीं

Updated on 11-09-2024 10:41 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में 5 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार राज्य सूचना आयोग को सूचना आयुक्त मिल ही गए। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा तीन सूचना आयुक्त उमाशंकर पचौरी, वंदना गांधी और ओंकारनाथ का चयन किया गया है।

समिति ने किया चयन


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मंत्री संपत्तिया उइके वाली चयन समिति ने एक बैठक करके मंगलवार को इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। चयन समिति ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए पूर्व आईपीएस और मध्य प्रदेश के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव का चयन किया है। जबकि शिक्षाविद उमाशंकर पचौरी, समाज सेवी वंदना गांधी और सेवानिवृत जज ओंकार नाथ को सूचना आयुक्त के रूप में चयनित किया गया है।

2024 से खाली पड़े थे 10 पद


आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में 10 पद मार्च 2024 से ही खाली पड़े हैं। इसके चलते सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के विरुद्ध अपील के हजारों मामले आयोग में सुनवाई के लिए पेंडिंग में हैं। नियुक्ति में देरी का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। इसके बाद कोर्ट ने जल्द से जल्द नियुक्ति के आदेश राज्य सरकार को दिए थे।

अभी भी खाली हैं 6 पद


मार्च में हुए आवेदन में 185 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किए थे। वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो अभी भी राज्य सूचना आयोग में करीब 6 पद रिक्त हैं। इनके लिए चयन समिति अलग से बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार अगले एक महीने में 3 से 4 नाम और सामने आ सकते हैं। नए मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त जल्द ही कामकाज शुरू कर सकते हैं।

मुख्य सूचना आयोग करते हैं अपीलों की सुनवाई


आपको बता दें कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी नागरिक लोक सूचना अधिकारी से जानकारी मांगता है। अगर वहां से उसे कोई भी जानकारी नहीं मिलती तो वह प्रथम अपील करता है। प्रथम अपील के बाद भी अगर जानकारी नहीं मिलती तो वह राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के समक्ष अपील दायर करता है, जहां पर सुनवाई होती है। मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त ही इन अपीलों की सुनवाई करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.