ऋचा चड्ढा को देश के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, 'फुकरे 3' को करना होगा तगड़े बायकॉट का सामना

Updated on 26-11-2022 05:24 PM
ऋचा चड्ढा को भारतीय सेना पर अपने हालिया ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स और अन्य हस्तियों से प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इंटरनेट उन्हें माफ करने को तैयार नहीं है। जब से ऋचा का ट्वीट वायरल हुआ है, लोगों ने उनपर निशाना साध लिया है। अब यूजर्स ऋचा को हर तरह से बुरा-भला कह रहे हैं। उनकी फिल्म को लेकर भी नफरत शुरू हो गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अब उनकी आने वाली फिल्म 'फुकरे 3' का बायकॉट करने का फैसला किया है।
यूजर्स ने खूब लताड़ा
उनमें से एक ने ट्वीट किया, 'फुकरे 3 (Fukrey 3) का इंतजार है ताकि #BoycottFukrey3 फ्लॉप एक्ट्रेस (Richa Chadha), हमारे सैनिकों के लिए सम्मान हो', दूसरे ने कहा, 'भारतीय सेना के सामने आप लोगों की क्या औकात है। पैसों के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। शर्म आनी चाहिए आपने जो कहा..#Richa Chadha #BoycottFukrey3।' एक यूजर ने लिखा, 'बहिष्कार संघर्ष जारी है, अब फुकरे 3 की बारी है, भारतीय सेना का अपमान करने के लिए ऋचा चड्ढा को एक थप्पड़ के लिए बॉयकॉट फुकरे 3।' एक ने कहा, 'उसे उसकी जगह रख दो, बॉलीवुड हमारी संस्कृति को दीमक की तरह खा रहा है इसलिए बहिष्कार जरूरी है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.