'हीरामंडी' में ऋचा चड्ढा ने लिए थे 99 रीटेक, सुनकर फटी रह गईं सबकी आंखें
Updated on
08-05-2024 02:11 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस हफ्ते शनिवार यानी 11 मई को फिल्म 'हीरामंडी' की कास्ट धमाल मचाने वाली है। संजय लीला भंसाली की यह सीरीज हाल ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तारीफ हो रही है। अब पूरी कास्ट कपिल के शो में नजर आएगी, जिसका मेकर्स ने हाल ही प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं। उन सभी ने कपिल के शो में खूब मस्ती की, और 'हीरामंडी' की शूटिंग से दिलचस्प किस्से भी शेयर किए।
The Great Indian Kapil Show में कपिल शर्मा सभी हीरोइनों से पूछते हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म है, तो पहले दिन नर्वसनेस रहती है, क्या वो भी नर्वस थीं? इस पर Manisha Koirala कहती हैं कि वह और सभी बहुत नर्वस थे। बल्कि हर सीन से पहले नर्वसनेस होती थी। इसके बाद रिचा चिड्ढा बताती हैं कि उन्होंने 'हीरामंडी' में किसी सीन के लिए कितने रीटेक लिए।
ऋचा चड्ढा ने 'हीरामंडी' में 1 सीन में लिए 99 रीटेक
ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी से पूछती हैं कि उन्होंने 'हीरामंडी' में किसी सीन के लिए कितने रीटेक लिए। सोनाक्षी जवाब देती हैं कि उन्होंने 12 रीटेक लिए। इस पर रिचा बोलती हैं कि उन्होंने तो 99 रीटेक लिए। यह सुनकर सोनाक्षी से लेकर अर्चना पूरन सिंह समेत सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अर्चना और सोनाक्षी की तो आंखें फटी रह जाती हैं।
सोनाक्षी से शादी का सवाल, लगाया पानी पूरी का ठेला
कपिल ने बाद में सोनाक्षी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछा। इसके लिए उन्होंने आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी का उदाहरण दिया। यह सुनकर सोनाक्षी ने कहा कि वह उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। शो में जब 'हीरामंडी' की कास्ट आई, तो कपिल शर्मा ने उन सभी हीरोइनों के लिए पानी पूरी का ठेला भी लगाया। प्रोमो काफी मजेदार है, अब पूरा एपिसोड देखने के लिए 11 मई तक का इंतजार करना होगा।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…