10 साल की उम्र में शाहरुख खान को दिल दे बैठी थीं रिद्धि डोगरा, 'डर' में देखते ही उड़ गए थे होश
Updated on
09-05-2023 07:38 PM
तमाम टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम कर चुकीं रिद्धि डोगरा को तो आप सभी जानते हैं। इनकी खूबसूरती पर लाखों फिदा हैं। हाल ही में इनकी फिल्म 'लकड़बग्घा' रिलीज हुई थी। इस मूवी को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। अब ये अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। खबर है कि ये शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। अब इसी मूवी के सिलसिले में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया और उसमें शाहरुख खान को लेकर खुलासा किया है। क्या बताया, चलिए बताते हैं।
रिद्धि डोगरा ने कहा है कि उन्हें पहली बार शाहरुख खान से प्यार हुआ था जब उन्होंने उन्हें 1993 की फिल्म 'डर' में देखा था। उसने कहा कि वह उस समय 10 साल की थी। रिद्धि एटली की अपकमिंग एक्शन फिल्म जवान में शाहरुख के साथ नजर आएंगी। एटली की डायरेक्टेड 'जवान' पहले 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन अब ये 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शाहरुख की फिल्म में रिद्धि डोगरा
शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, रिद्धि ने 'न्यूज 18' को बताया, 'मैंने शाहरुख के साथ शूटिंग करने से पहले और उनके साथ शूटिंग करने के बाद भी एक जिंदगी जी थी। मैं आपको उस दिन के बारे में नहीं बता सकती जिस दिन मैंने उनके साथ शूटिंग की थी और मुझे इसके बारे में कैसा लगा!
रिद्धि डोगरा ने मोबाइल में लिखे नोट्स
रिद्धि डोगरा ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में उनके बारे में जितनी बातें कीं उनमें से एक पर्सेंट भी मैंने उनसे कही थी।' एक्ट्रेस ने कहा कि 'जवान' सेट पर अपने मेकअप रूम में वेट करते हुए अपने फोन पर कई नोट्स लिखे क्योंकि उन्होंने काफी कुछ फील किया। जहां उन्हें खुशी हुई। वहीं कई बार उन्होंने थकावट भी महसूस की और तो और पुरानी यादें भी ताजा हुईं।
शाहरुख से हुआ रिद्धि को प्यार
एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं 10 साल की थी जब शाहरुख खान से मुझे प्यार हुआ। मुझे याद है कि उनको देखते ही मेरे होश उड़ गए थे। मुझे उनसे पहली बार डर के दौरान प्यार हुआ था। मुझे लगता है कि मैं उस समय 5वीं क्लास में थी।' उस दौरान एक्टर्स के मजेदार इंटरव्यूज ने उन्हें प्यार में और दीवाना बना दिया।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…