कुलदीप के करियर को पटरी पर लाये ऋषभ : कैफ

Updated on 22-04-2022 07:56 PM

मुम्बई पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच रहे मोहम्मद कैफ ने कहा है कि आईपीएल के 15 वें सत्र में स्पिनर कुलदीप यादव की अच्छी गेंदबाजी के पीछे टीम के कप्तान  ऋषभ पंत का समर्थन है। कैफ के अनुसार ऋषभ भी कुलदीप की तरह ही एक भावुक खिलाड़ी हैं। वो दिल से सोचते हैं और उन्हें पता है कि कैसे खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया जा सकता है।

 मैं पिछले साल टीम के साथ था। ऋषभ ने ही पिछले साल आवेश खान के करियर को संवारा और अब वो कुलदीप के करियर को लय पर ला रहे हैं। कैफ ने कहा कि कुलदीप को इस सत्र में टीम की ओर से साफ कहा गया है कि वो विकेट लेने पर अपना पूरा जोर लगाएं और रनों के बारे में बहुत ज्यादा चिंता करें। कैफ के अनुसार आमतौर पर कप्तान गेंदबाजों से कम रन देने को कहत हें पर ऋषभ ने कुलदीप से कहा है कि आप विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसलिए अगर आप 10 रन अधिक दे दें तो भी परेशानी नहीं है पर विकेट अवश्य लें।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की और 24 रन देकर 2 विकेट लिए थे। कुलदीप इस सत्र में अपनी गेंदों में फ्लाइट देने से हिचक नहीं रहे हैं। इसी वजह से उन्हें विकेट मिल रहे हैं। इसके साथ ही कप्तान का उन्हें समर्थन भी मिला। ऋषभ हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाते दिखे हैं। आगामी टी20 विश्वकप को देखते हुए कुलदीप का फार्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.