ऋषभ ने बताया दिल्ली की हार का कारण

Updated on 17-04-2022 07:45 PM

मुम्बई दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि हमारी टीम इस मैच को जीत सकती थी पर दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी ने मैच में अंतर पैदा कर दिया। ऋषभ के अनुसार  कार्तिक ने जिस प्रकार अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की उससे हमें नुकसान हुआ।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 189 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई और मैच हार गई। मैच के बाद ऋषभ ने कहा कि हम इसे जीत सकते थे।

कप्तान के अनुसार डेविड वार्नर ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर हमें मैच पर अपना शिकंजा कसने का अवसर दिया। वहीं मिचेल मार्श की धीमी पारी को उन्होंनें हार के लिए जिम्मेदार मानने से इंकार करते हुए कहा कि हम उसे हार का जिम्मेवार नहीं मान सकते क्योंकि यह उसका पहला मैच था। हम बीच के ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे पर ऐसा कर नहीं पाये। पिच बल्लेबाजी के लिए लगातार अच्छी हो रही थी। मुस्ताफिजुर का वह ओवर जिसमें कार्तिक ने 28 रन बटोरे उससे मैच में बदलाव आया।

पंत ने आगे कहा कि हम अपनी योजना के तहत गेंदबाजी कर सकते थे पर कार्तिक की बल्लेबाजी से हमारे गेंदबाज दबाव में गये। कार्तिक ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच में एक लक्ष्य तय कर दिया था। इसी कारण हमें स्पिनर  कुलदीप का छोर तक बदलना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर आरसीबी इस मैच में जीत के साथ ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने जीत का श्रेय कार्तिक और शाहबाज अहमद को दिया। फाफ ने कहा कि इन्होंने आखिर में 97 रन की शानदार साझेदारी की थी। जिससे टीम अच्छी स्थिति में पहुंची। शीर्ष क्रम के लिए यह अहम है कि हम तेजी से रन बनाकर अपना योगदान दें। हमारा शीर्ष क्रम नहीं चल पाया लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने योगदान दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.