ऋषभ अगर 100 टेस्ट खेलते हैं तो इतिहास बनाएंगे : सहवाग

Updated on 28-05-2022 07:39 PM

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि अगर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 100 टेस्ट खेल लेते हैं तो यह एक बड़ा रिकार्ड होगा। ऋषभ टीम में पदार्पण के बाद से ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बल पर सबकी नजरों में रहे हैं। उन्होंने अब तक 30 टेस्ट मैचों में 40.85 की औसत से 1920 रन बनाए, जिसमें चार शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।

मार्च में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला में इस बल्लेबाज ने 120.12 की स्ट्राइक रेट से 185 रन बनाए जिसमें 28 गेंदों में अर्धशतक शामिल है। सहवाग ने कहा, अगर वह 100 से अधिक टेस्ट खेलता है, तो उसका नाम हमेशा के लिए इतिहास की किताब में दर्ज हो जाएगा। अब तक केवल 11 भारतीय क्रिकेटरों ने यह उपलब्धि हासिल की है और हर कोई उन 11 नामों को याद कर सकता है।


सहवाग स्वयं टेस्ट क्रिकेट में सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने 82.23 के आश्चर्यजनक स्ट्राइक रेट से 49.34 के औसत से 8586 रन बनाए। वहीं एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 35.05 की औसत और 104.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 8273 रन बनाए हैं। सहवाग के अनुसर टी20 प्रारूप अधिक लोकप्रिय और आकर्षक होने के बाद भी टेस्ट क्रिकेट भविष्य में खेल का अंतिम प्रारूप बना रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.