आईपीएल में ऋषभ ही रहेंगे कैपिटल्स के कप्तान

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
नई दिल्ली । यूएई में होने वाले आईपीएल के बचे हुए सत्र के लिए प्रमुख बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद भी टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास ही रहेगी। श्रेयस को 14 वें सत्र के लिए पहले कप्तान बनाया गया था पर आईपीएल के ठीक पहले वह चोटिल होने के कारण इससे बाहर हो गये थे। उसके बाद टीम की कप्तानी ऋषभ को दी गयी ओर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उसी के कारण शेष आईपीएल 2021 सत्र के लिए ऋषभ को ही दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाये रहना तय है। टीम प्रबंधन टीम का रुख इस मामले में स्पष्ट है, क्योंकि वर्तमान में टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है। ऐसे में टीम प्रबंधन बदलाव की जगह यथास्थिति बनाए रखने पर ही जोर दे रहा है , हालांकि अभी इस बार में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
वहीं लगभग दो सत्र तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले 26 वर्षीय अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण से बाहर हो गये थे। जिसके चलते अप्रैल में आईपीएल की शुरुआत से पहले ऋषभ को कप्तानी मिल गई थी। माना जा रहा है कि दो फ्रेंचाइजी प्रमोटर किरण कुमार ग्रंथी और पर्थ जिंदल कप्तानी के मुद्दे पर एकमत हैं। टीम प्रबंधन अय्यर के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, जिन्होंने मार्च के बाद से ही अभी तक कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.