एमएमए फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है ऋतु

Updated on 24-04-2022 07:27 PM

महिला पहलवान ऋतु फोगाट ने कुश्ती छोड़कर मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में आकर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि अब समय के साथ ही उनका ये फैसला सही नजर आता है। ऋतु एमएमए के फाइनल तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। मिक्स मार्शल आर्ट्स में उनका अब तक का सफर शानदार रहा है। एमएमए में भी उन्होंने 9 बाउट में से सात जीते हैं। ऋतु का कहना है कि वह इस खेल में देश को नई पहचान दिलाना चाहती हैं.

ऋतु ने अपने करियर की शुरुआत कुश्ती से की थी।  उन्होंने साल 2017 तक कई पहलवानों को परास्त किया। साल 2019 में ऋतु ने कुश्ती छोड़कर एमएमए की ओर रुख किया। विश्व में ऐसी कुछ ही महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक खेल छोड़ने के बाद दूसरे गेम में किस्मत आजमाईं है। ऋतु भी ऐसी ही हैं जिन्होंने पहले कुश्ती में शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

ऋतु ने फरवरी 2019 में एमएमए में प्रवेश किया। इसी साल उन्होंने वन चैंपियनशिप  में अपना पहला मुकाबला खेला। वह इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंची। साल 2016 में ऋतु ने सिंगापुर में आयोजित कॉमवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनकी सफलता का सफर यहीं नहीं रुका और साल 2017 में नई दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। इसी साल पोलैंड में आयोजित विश्व अंडर 23 चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वहीं, दो साल बाद फरवरी 2019 में उन्होंने कुश्ती को छोड़ दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.