सीएसके टीम के कप्तान बन सकते हैं ऋतुराज : सहवाग

Updated on 15-05-2022 08:51 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनके पास सीएसके का कप्तान बनने की सभी योग्यताएं हैं हालांकि आईपीएल के इस सत्र में इस क्रिकेटर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसने 12 मैचों में 26.08 के औसत से केवल 313 रन ही बनाए हैं। सहवाग ने कहा कि अगर यह युवा क्रिकेटर अगले 3-4 सीजन में अच्छा स्कोर करता है तो उसे सीएसके की कप्तानी मिलना तय है। पूर्व सलामी बल्लेबाज के अनुसार धोनी की तरह ही ऋतुराज में भी गुण हैं, केवल उन्हें भाग्य का साथ चाहिये।

सहवाग ने कहा, ‘अगर रुतुराज 3-4 और सीजन में अच्छा स्कोर करते हैं, तो वह धोनी के बाद लंबे समय तक सीएसके टीम के कप्तान बन सकते हैं।ऋतुराज ने पिछले सत्र में दमदार प्रदर्शन किया था और यही कारण रहा कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार भी 6 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.