रियान ने अवसरों का लाभ नहीं उठाया : मदन लाल

Updated on 03-06-2022 08:51 PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग के प्रदर्शन पर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसने अवसर मिलने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया। रियान के लिए आईपीएल का यह सत्र अच्छा नहीं रहा। पराग ने साल 2019 में अपना आईपीएल पदार्पण किया था और उसके बाद से ही वह एक भी सत्र में 200 रनों का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाये। इस सत्र में भी पराग ने 17 मैचों में 16.64 के साधारण औसत से 183 रन बनाए हैं। इसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स ने पराग पर पूरा भरोसा दिखाया और सभी 17 मैचों में अवसर दिये।


मदन लाल ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को सभी मैचों में उतारा गया पर इसके बाद भी उसने कोई लाभ नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘पराग ने सारे मैच खेले हैं और एक भी बार प्रदर्शन नहीं किया। वो अभी इतना बड़ा खिलाड़ी नहीं है जो गेम बदल सके। अभी तक हर आईपीएल में जिन भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है उन्होंने सुधार दिखाया है पर पराग उनमें नहीं थे।

मदन लाल ने कहा कि जिस स्थान पर पराग राजस्थान के लिए बल्लेबाज करते हैं वह टी-20 क्रिकेट में बहुत अहम है क्योंकि वहां आपको तेजी से रन बनाने होते हैं। वहीं अगर यहां पराग रन नहीं बना सकते हैं तो आगे उनके लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इससे पहले हरभजन ने भी उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाये थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.