पन्ना में स्वास्थ्य विभाग के वाहन के साथ सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर पलटा, ड्राइवर की मौत, 3 घायल

Updated on 14-09-2024 11:34 AM
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्वास्थ्य विभाग के वाहन के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं घटना में 3 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। हादसा अजयगढ़ थाना के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि मलेरिया इंस्पेक्टर बलदाऊ अहिरवार अपनी टीम के साथ नाइट ब्लड सर्वे करके वापस पन्ना लौट रहे थे। टीम में सागर, अरविंद और राधे गोपाल भी थे। तभी सिनहाई गांव के पास उनकी गाड़ी अज्ञात कारणों की वजह से पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन को संभाल रहे चालक को गंभीर चोटें आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ड्राइवर की मौके पर मौत


इस हादसे में ड्राइवर सुरेश कुमार चौधरी (43 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मलेरिया इंस्पेक्टर बलदाऊ अहिरवार के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच


घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक ड्राइवर का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिवार पर इस घटना के बाद दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घायलों को उचित सहायता प्रदान कराई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.