सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए होगी रोड सेफ्टी विश्व सीरीज

Updated on 03-04-2022 05:29 PM

देश और दुनिया भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता जगाने के लिए आयोजित की जा रही टी-20 क्रिकेट लीग (रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज) का दूसरा संस्करण चार जून से शुरु होगा। यह सीरीज तीन जुलाई तक तीन स्थानों लखनऊ, इंदौर और जोधपुर में खेली जाएगी

और इसमें मेजबान भारत सहित आठ देशों ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बंगलादेश, श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। न्यूजीलैंड लीजेंड्स इस सत्र से जुड़ी नई टीम है। वह इस 30 दिवसीय आयोजन के दौरान भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बंगलादेश और इंग्लैंड लीजेंड्स के साथ जुड़ेगी।

यह टूर्नामेंट भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर कहा, ‘सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला क्रिकेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए एक बहुत अच्छी पहल है।

हम चाहते हैं कि देश में हर व्यक्ति जागरुक हो और सड़क पर चलते वक्त हर नियम और कानून का पालन करे। ऐसा सुनिश्चित करने के लिए हमें लोगों में जागरुकता पैदा करनी होगी। मेरा द्दढ़ विश्वास है कि यह श्रृंखला भारतीय सड़कों पर जीवन बचाने के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होगी।'

वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आयोजन की सफलता की उम्मीद करते हुए कहा, ‘मुझे भरोसा है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देगी और सड़क तथा सड़क सुरक्षा पर लोगों के व्यवहार के प्रति उनकी मानसिकता को प्रभावित करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में काम करेगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.