मुम्बई इंडियंस से जुड़े रोहित और जसप्रीत

Updated on 16-03-2022 07:21 PM

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के साथ ही अपनी आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस से जुड़ गये हैं। रोहित मुम्बई टीम के कप्तान भी हैं।

मुम्बई टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से खेलेगी। रोहित के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुम्बई से जुड़ गये हैं।

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। पिछले सत्र में रोहित की टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं था ,इसलिए वह इस बार टीम से अच्छा प्रदर्शन चाहेंगे।

मुम्बई टीम के खेल में निरंतरता की कमी रही और इसी कारण से वह प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पायी। इससे पहले साल 2019 और 2020 में मुंबई ने लगातार दो बार खिताब जीता था। इस बार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। पंड्या का प्रदर्शन पिछले सत्र में खराब रहा था , इस कारण टीम ने उन्हें बरकरार नहीं रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.