आईपीएल में केकेआर से हार के बाद रोहित शर्मा ने बढ़ाया टीम का हौसला,

Updated on 08-04-2022 08:02 PM

पुणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद खराब रही है। पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी टीम को मौजूदा सत्र में पहली जीत का इंतजार है। 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद निराशा में डूबी मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान रोहित शर्मा ने हौसला बढ़ाया है। 15वें सत्र की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने 3 मैच खेले हैं जिनमें सभी मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। 6 अप्रैल को पुणे में खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम ने मुंबई के घाव पर नमक छिड़का।

इस मैच में कोलकाता ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया।

केकेआर के बैटर पैट कमिंस ने आक्रामक बैटिंग करते हुए 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 15 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, इस हार को पचाना मुश्किल होगा। यह मैच कुछ ओवरों में हाथ से निकल गया। हमें बहुत मेहनत करनी है। मैं हर समय इस स्थिति में रहना नहीं चाहता। रोहित के इस बयान से स्पष्ट होता है कि टीम को हर हाल में वापसी करनी होगी। वह अब और मैच नहीं हारना चाहते।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर मजबूत संदेश देते हुए टीम का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, हम जीत और हार में साथ-साथ रहते हैं। ये हमारी ताकत में से एक है। आपने अभी तक कुछ नहीं देखा।

आईपीएल 2022 की अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम नौवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दो ऐसी टीमें हैं जो 3-3 मैच खेल चुकी हैं लेकिन पहली जीत का इंतजार है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी शुरुआत के 2 मैच हार चुका है। आगामी शनिवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.