आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलने में काफी अंतर रोहित शर्मा ने किया खुलासा

Updated on 11-12-2021 09:15 PM

नई दिल्ली क्रिकेट के रोमांच कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि कैसे आईपीएल खेलने और टीम इंडिया के लिए खेलने में बड़ा अंतर है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। रोहित ने कहा कि आईपीएल खेलने के लिए पूरा सीजन होता है और खिलाड़ी यह सोचकर निश्चिंत हो सकते हैं कि उन्हें कम से कम 13-14 मैच खेलने के लिए मिलेंगे, लेकिन जब आप टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो प्रतिद्वंद्विता काफी ज्यादा होती है, कुछ खराब मैच के चलते आप टीम से बाहर हो सकते हैं।

'बैकस्टेज विद बोरिया' पर बोरिया मजूमदार ने जब रोहित से पूछा कि आईपीएल ट्रॉफी और एशिया कप ट्रॉफी जीतना एक बात है, लेकिन क्या आप खुद को वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते देखते हैं, इस पर रोहित ने कहा, 'मुझे नहीं पता, बिल्कुल आप कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। कौन नहीं चाहता कि वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाएं। लेकिन उसके लिए हमें काफी काम करना होगा। उसके लिए सभी को काफी मेहनत करनी होगी, अपने रोल को समझना होगा, उसके हिसाब से खेलना होगा।'

रोहित ने आगे कहा, 'जब आप आईपीएल खेलते हैं, तो खिलाड़ियों का रोल अलग होता है, जब वह टीम इंडिया के लिए खेलते हैं, तो उनका रोल अलग होता है। लोगों को समझना होगा कि आईपीएल बहुत अच्छा है, लेकिन आप उसके प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ना दें। जब आप टीम इंडिया के लिए खेलने की बात करते हैं, तो यह ज्यादा जरूरी है। आईपीएल में आपको 16-17 मैच मिलते हैं, और आपको पता होता है कि आप इस टीम से ड्रॉप नहीं होंगे। लेकिन टीम इंडिया में वैसी स्थिति नहीं है। पहली ही गेंद से आपके ऊपर दबाव होता है। यहां आप अलग बैटिंग पोजिशन पर खेलने उतरते हैं। आपको बस तीन मैच मिलते हैं, द्विपक्षीय सीरीज में तीन मैच, ज्यादा से ज्यादा पांच मैच। इसके बाद रोटेशन पॉलिसी होती है, क्योंकि आपको सबको देखना होता है। तो बहुत ऐसे फैक्टर्स हैं, जिन्हें हमें देखना होगा। इसलिए अपने देश के लिए खेलना और उसके लिए रन बनाना अच्छा लगता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.