रोहित ने जिदान को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी

Updated on 07-04-2022 09:54 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पसंदीदा फुटबॉलर फ्रांस के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रहे जिनेदिन जिदान हैं। रोहित ला लीगा में भारत के आधिकारिक राजदूत भी रहे हैं। वह स्पेनिश फुटबॉल लीग के प्रचार से भी जुड़े हैं। रोहित ने कहा है कि टीम इंडिया की जिम्मेदारियों के कारण अब मैच देखने नहीं जा पाते हैं। रोहित ने अपना पसंदीदा फुटबॉलर जिनेदिन जिदान को बताया है।

 रियल मैड्रिड के पूर्व फुटबॉलर जिदान ने विश्व के अलग-अलग बड़े क्लबों की ओर से खेला है। वह फ्रांस के लिए 4 बार विश्व कप जीतने वाली टीमों में भी शामिल रहे हैं। जिदान संन्यास के बाद रियल मैड्रिड क्लब के मैनेजर बने थे। इस खिलाड़ी को 1998 में बैलन डीओर भी दिया गया। रोहित भी उनके बड़े प्रशंसक रहे हैं।

रोहित ने कहा, ‘ला लीगा की मेरी सबसे अच्छी याद मैड्रिड में एक एल क्लासिको मैच देखने की रही है हालांकि कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण अब वहां फिर से यात्रा करना संभव नहीं होगा। भारतीय टीम के साथ व्यस्त कार्यक्रम ने इसे और कठिन बना दिया है।

उन्होंने कहा, ‘मैं 2020 में एल क्लैसिको मैच लाइव देखने गया था। रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के इस मैच की यादें अब भी मेरे दिमाग में हैं।  मैं ला लीगा के साथ और यादें बनाना चाहता हूं, लेकिन अब क्योंकि हम बहुत सारे मैच खेलते हैं और कोरोना के कारण काफी प्रतिबंध हैं इसलिए यह संभव नहीं रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.