स्विगी बॉय पर आगबबूला हुए रोनित रॉय और कहा- मैंने ऑलमोस्ट उसे मार ही डाला था, एक्टर को मिला ये जवाब
Updated on
26-02-2024 01:10 PM
एक स्विगी डिलीवरी बॉय की जान जाते-जाते बची और इसे लेकर ही एक्टर रोनित रॉय ने एक ट्वीट भी किया है। हालांकि, इस ट्वीट में उनका गुस्सा साफ दिख रहा है। रॉनित रॉय ने ट्वीट (X) पर अपनी भड़ास खुलकर निकाली है और स्विगी वालों को टैग कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। आइए बताते हैं कि बॉलीवुड के इस कूल और शांत रहने वाले एक्टर रॉनित रॉय ने क्या कुछ लिखा है ट्विटर पर।
एक्टर ने ट्विटर पर लिखा है- मैंने लगभग उस स्विगी बॉय को मार ही डाला था। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने सारी बातें अपने इस ट्वीट में कही हैं। रॉनित ने लिखा है, 'स्विगी, मैंने आपके एक राइडर को ऑलमोस्ट समझिए मार ही डाला था। इलेक्ट्रिक मोपेड को चलाने का मतलब ये नहीं कि वो सामने से आनेवाली ट्रैफिक के बीच गलत साइड से चलाएं। लेकिन क्या आपको उनकी जान की कोई परवाह है या फिर ये बिजनस है और सब कुछ हमेशा की तरह ही चलता रहेगा?'
एक ने कहा - इसमें स्विगी की क्या गलती है?
हालांकि, इस ट्वीट पर स्विगी के रिएक्शन के अलावा आम पब्लिक के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने कहा है- इसमें स्विगी की क्या गलती है? गाड़ी गलत साइड में चलाना क्या ये बेसिक सिविक सेंस नहीं है? वहीं स्विगी ने रिएक्ट करते हुए लिखा है, 'हे रोहित, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स सारे ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें। आपकी कही इन बातों पर हम ध्यान दे रहे, अगर आपके पास कोई डीटेल हो तो प्लीज शेयर करें ताकि हम जरूरी एक्शन ले सकें।'
20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने बीवी संग दोबारा रचाई शादी
बता दें कि हाल ही में रोनित दोबारा अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय संग शादी रचाने को लेकर चर्चा में रहे थे। अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने बीवी संग दोबारा सात फेरे लिए थे।
इस मौके की की सारी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जिसमें कपल 20 साल बाद फिर से शादी के सातों वचन को दोहराते दिख रहे थे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…