रुट ने ओवल की पिच को शानदार बताया

Updated on 09-09-2021 09:00 PM
मैनचेस्टर । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रुट ने कहा है ओवल जैसी पिचों पर खेलने से उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में और बेहतर होकर उभरेगी। इस टेस्ट में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था पर इसके बाद भी कप्तान का मानना है कि पिच टेस्ट मैच के लिये शानदार थी और वह चाहेंगे कि इसी प्रकार की और पिचों पर उन्हें घरेलू काउंटी मैच भी खेलने को मिलें। ओवल में शुरूआत में तेज गेंदबाजों जबकि बाद में बल्लेबाजों को सहायता मिली थी। वहीं अंतिम दिन पिच फिर गेंदबाजों को सहायता देनी लगी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आसानी से आउट कर दिया। 
रूट ने कहा, ‘‘घरेलू पिच का लाभ हमेशा ही मिलता रहेगा। देश में मौसम के कारण, बारिश की वजह से पिच की तैयार करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है पर मेरा मानना है कि मैं वास्तव में अच्छी टेस्ट पिच बनाने के लिये प्रोत्साहित करूंगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है तो हमें अच्छे विकेट पर खेलना पड़ेगा जो कुछ समय के लिये सपाट हों। हमें साथ ही स्कोरबोर्ड के दबाव से निपटने का तरीका भी सीखना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें टेस्ट मैच के अंत में स्पिन लेती पिच के दबाव से निपटना भी आना चाहिए।’’
गौरतलब है कि भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने घास वाली पिच तैयार करना भी इंग्लैंड के लिये आसान नहीं रहेगा। रूट ने पांचवें टेस्ट के लिये तैयार की गयी पिच को नहीं देखा है पर पिछले साल वह ओल्ड ट्रैफर्ड के हालात में तीन बार खेले थे जिससे उन्हें इसका अच्छा अंदाजा है। रूट ने शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले कहा, ‘‘हमारे हिसाब से हम इंग्लैंड के अनुरूप हालात चाहते हैं। और उम्मीद करते हैं कि हमें इस हफ्ते यही हालात मिलेंगे। ’’रूट ने कहा कि पिछले हफ्ते की पिच टेस्ट के लिये अच्छी पिच का सटीक उदाहरण थी और वह काउंटी किक्रेट में भी इसी तरह के विकेट का इस्तेमाल होते देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अंत में यह अच्छे विकेट पर खेलने की चुनौती होती है। यह चुनौती का हिस्सा होता है। यह मायने नहीं रखता कि आप साल के किस समय में खेलते हो। और अगर आप पिछले टेस्ट मैच को देखो तो यह इसका शानदार उदाहरण था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी में आपको सीम और स्विंग मिली। फिर यह बीच में बल्लेबाजी के लिये मददगार हो गयी और फिर बाद में इस पर रिवर्स स्विंग होने लगी। मेरा मतलब है कि इस पर सभी के लिये सबकुछ था। ’’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.