रुट को गलतियों के कारण कप्तानी छोड़नी पड़ी : चैपल

Updated on 25-04-2022 08:04 PM

लंदन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि जो रूट को अपनी गलतियों के कारण ही कप्तानी गंवानी पड़ी है। वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस मामले में अपनी कमजोरी छिपाने के लिए नये प्रबंध निदेश के रुप में रॉबर्ट की नियुक्त किया है।

 चैपल के अनुसार रूट के कार्यकाल में इंग्लैंड विश्व क्रिकेट में पिछड़ने लगा था और रॉबर्ट के लिए इस प्रक्रिया को रोकना ही सबसे बड़ा काम होगा। रूट का इस्तीफ़ा और उसके बाद उनके उत्तराधिकारी पर चल रही बहस ही बताती है कि ईसीबी में फैसले की शक्ति कितनी कमज़ोर है।

रूट की कप्तानी के शुरुआती दिनों में ही साफ़ था कि उनमें एक अच्छे कप्तान के गुण मौजूद नहीं हैं। वर्तमान टीम में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक प्राकृतिक कप्तान लगते हैं और यह भी ईसीबी की ग़लती है। हर प्रथम एकादश में कुछ विकल्प साफ़ नज़र आने चाहिए।

उन्होंने कहा कि रॉबर्ट के पदभार संभालने से पहले कई नाम लिए जा रहे थे। स्टुअर्ट ब्रॉड एक अच्छे क्रिकेटर हैं पर उन्हें कप्तानी नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह एक उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं और गेंदबाज़ी और फ़ील्ड प्लेसमेंट के हिसाब से काफ़ी सुरक्षात्मक सोच के क्रिकेटर हैं।

वहीं जॉस बटलर एक टेस्ट विकेटकीपर नहीं हैं और प्रथम एकादश में जगह नहीं बना पाते। टेस्ट क्रिकेट एक कठिन प्रारूप है और इसमें आप को प्लेइंग एकादश में अपनी जगह के लिए निरंतरता दिखानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि एक ही अच्छे विकल्प नज़र आते हैं ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और अगर स्टोक्स इस पद में दिलचस्पी नहीं रखते हैं तो इंग्लैंड के लिए यह एक मुसीबत बन जाएगी।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 February 2025
कराची: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 60 रन से बाजी मारी।…
 20 February 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम को शर्मसार होना पड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को पहले ही मैच में 60 रन से हरा दिया।…
 20 February 2025
टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश का सामना करना है। खेल के लिहाज से तो टीम इंडिया बांग्लादेश से बहुत ज्यादा मजबूत टीम है, लेकिन…
 20 February 2025
मुंबई: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत है। दुनिया की शीर्ष आठ टीमें हाई वोल्टेज मुकाबलों में यह मुकाबला इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय…
 20 February 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। कराची में टॉम लैथम और विल यंग की शतकीय पारी के दम पर कीवी टीम…
 19 February 2025
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से हो रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होना है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में…
 19 February 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान की मेजबानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी बेशक पाकिस्तान के पास है, लेकिन इसे हाइब्रिड मॉडल पर…
 19 February 2025
कराची: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दर्शकों को इस…
 19 February 2025
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहले ही मैच में मेजबान पाकिस्तान की टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं टीम इंडिया अपने पहले मैच में…
Advt.