RRR स्टार राम चरण ने कहा- आम बच्चों की तरह हुई परवरिश, सुपरस्टार पापा उन्हें फिल्मी चीजों से रखते थे दूर

Updated on 12-03-2023 02:04 AM
मेगा पावर स्टार राम चरण अपनी फिल्म 'RRR' को लेकर विदेशों में भी खूब चर्चा में हैं। राम चरण स्टारर फिल्म 'RRR' ऑस्कर में भी नॉमिनेट है। उन्होंने हाल ही मे टॉक ईज़ी के सैम फ्रैगोसो के साथ अपने एक इंटरव्यू में दिल खोल कर बात की। इस दौरान उन्होंने 'आरआरआर' की जर्नी से लेकर हैदराबाद में अपने पालन-पोषण, ऑस्कर नामिनेशंस के साथ कई और टॉपिक्स पर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी परवरिश कैसी रही है।

उन्होंने अपनी परवरिश के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैं पापा के अवॉर्ड्स और सिनेमा मैगजीन्स को देखकर बड़ा तब बड़ा हो रहा था और घर के नीचे वाले ऑफिस में अगर मैं कभी कुछ स्टेशनरी लेने के लिए गया और गलती से उनकी कोई फोटो लेकर घर में दाखिल हो गया...हमारे घर में उनकी कोई भी तस्वीर, कोई मैगजीन्स या फैन का बनाया कुछ भी नहीं होता था। एक जाने माने भारतीय कलाकार ने उनकी एक पेंटिंग बनाई और उसे भी घर में जगह नहीं मिली, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनके काम का प्रभाव उनके घर पर पड़े। उन्होंने सोचा कि यह एक इंडस्ट्री के रूप में बहुत ही ग्लैमरस, आकर्षक है और वह चाहते थे कि हम जितना हो सके एक आम जिंदगी जीएं, वो नहीं चाहते थे कि हमें पता चले कि हमारे पास एक सुपरस्टार फादर हैं और ये मान लें कि ये सब हमारे लिए आसान होगा। उन्होंने जो कुछ भी किया वह आज तक सही था, मैं अपनी ईएमआई का भुगतान करने में सक्षम हूं और इसे जारी रख रहा हूं और मैं उनकी परवरिश और जिस तरह से था, उसके कारण अच्छा कर रहा हूं।'

सभी मेहनती निर्देशक और लोग पिछले 85 सालों से जो देखना चाहते थे

अपनी फिल्म आरआरआर पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आरआरआर एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां वो सफर आने वाला है जिसे भारत में फिल्म उद्योग के सभी मेहनती निर्देशक और लोग पिछले 85 सालों से जो देखना चाहते थे, उसे हासिल करने का यह एक तरीका है। हमारा आखिरी लक्ष्य विश्व मंच पर पहचाना जाना है।'

कहा- मेरे फ्लाइट लेने से पहले पापा इतने भावुक थे

ऑस्कर में नॉमिनेशन पर उन्होंने कहा, ''मैं जिन लोगों की बात कर रहा हूं, वे भी नहीं जानते कि यह हमारे देश के लिए क्या करने वाला है। आप इस दिन के रिजल्ट को समझ नहीं सकते। यह हम सभी के लिए भावनात्मक माहौल है। यह मेरे पिता के लिए भावनात्मक है जो इंडिया में इंतजार कर रहे हैं। मेरे फ्लाइट लेने से पहले, वह इतने भावुक थे कि मैं यहां आ रहा था। उन्होंने 154 फिल्में की हैं और 42 साल से काम कर रहे हैं, वे 80 के दशक में ऑस्कर में जा चुके हैं और वह भी एक अपीयरेंस के लिए और उन्हें लगता है कि यह भी एक बड़ी उपलब्धि है।'

भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने जैसा

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन आज हम नॉमिनेटेड हैं और हमारा नाम लिस्ट में हैं और अब हम इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मुझे एक युवा एक्टर होने के अहमियत बताई है, क्योंकि करियर के इस पढ़ाव पर हमें इसकी कद्र नहीं समझते हैं, लेकिन उन्हें की वैल्यू पता है और मुझे सच में यकीन है, कि हम इसके लिए भारत में भी सभी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, सिर्फ अभिनेताओं के लिए नहीं बल्कि यह भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने जैसा है, मैं दौड़ता नहीं लेकिन मैं केवल यह महसूस करते हुए कि जब मेरे भारतीय खिलाड़ी के पास वह मेडल है, तो ऑस्कर हमारे लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल के बराबर ही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.