आरआर के नाथन कूल्टर नाइल चोटिल, रिप्लेस हो सकते हैं ये 3 ऑलराउंडर्स

Updated on 09-04-2022 08:25 PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में दूसरी बार खिताब हथियाने के लिए मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के हैंसले हुलंद हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा सीजन में अपनी शुरुआत भी धमाकेदार की है।

आरआर ने इस सीजन खेले अपने तीन शुरुआती मैच में से 2 में जीत दर्ज की है। राजस्थान को ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग ऑलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल के चोटिल होकर बाहर होने से तगड़ा झटका लगा है। यह कंगारू पेसर अब मौजूदा आईपीएल के बचे मुकाबलों से बाहर हो गया है।

नाथन कूल्टर नाइल को यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले के दौरान लगी थी। इसके बाद वह अगले मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं थे। राजस्थान रॉयल्स ने नाथन कूल्टर नाइल के रिप्लसेमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है। इस समय राजस्थान की टीम कूल्टर नाइल के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की तलाश में है। वह कौन से तीन खिलाड़ी हैं, जो राजस्थान टीम में नाथन कूल्टर नाइल की जगह ले सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर बेन कटिंग दुनिया के लगभग सभी टी20 लीग में खेलते हैं। वह आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में नेथन कूल्टर नाइल कीर जगह लेने वाले खिलाड़ियों में बेन कटिंग टॉप पर हैं। टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कटिंग आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।

 21 आईपीएल मैचों में कटिंग के नाम 238 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए हैं। आईपीएल 2016 फाइनल में बेन कटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नाबाद 39 रन बनाने के साथ साथ दो विकेट भी झटके थे। बेन कटिंग ने हाल में संपन्न पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में 9 पारियों में 164 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 197 रन बनाए थे।

श्रीलंका के सीमित ओवर्स टीम के मौजूदा कप्तान दासुन शनाका पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनाका ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था। लेकिन वह किसी भी फ्रेंचाइजी को अपनी ओर आकर्षित करने में असफल रहे।

भारत में इस वर्ष फरवरी में आयोजित टी20 सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ वह श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने ती मैचों में 124 रन बनाए थे। दासुन शनाका साल 2016 से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। वह भारतीय परिस्थितियों में किसी भी टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर डेविड वीज पर भले आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया हो, बावजूद इसके वह इस फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। वीज साल 2015 और 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 127 रन और 16 विकेट अपने नाम किए। हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें साल 2017 से आईपीएल में मौका नहीं मिला। साउथ अफ्रीका की ओर से खेलने के बाद वीज अब नाबिया की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने नामिबिया को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल में संपन्न पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में डेविड वीज ने लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलते हुए 13 मैचों में 168 रन बनाए थे, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 9 विकेट भी चटकाए थे। वीज अपने इस शानदार फॉर्म की वजह से राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.