कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को अनुदान सहायता देने 70.52 करोड़ रूपये आबंटित

Updated on 13-10-2021 11:20 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य-आपदा निधि से 70 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि आबंटित की है।

राजस्व विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देशानुसार अनुदान सहायता का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।


    
राजस्व एवं आपदा प्रबंधक विभाग द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए की गई आबंटित राशि में रायपुर जिले के लिए 16 करोड़ 48 लाख रूपये, धमतरी के लिए 2 करोड़ 86 लाख रूपये, गरियाबंद के लिए एक करोड़ दो लाख रूपये, महासमुंद के लिए एक करोड़ 91 लाख 50 हजार रूपये तथा बलौदाबाजार जिले के लिए दो करोड़ 47 लाख रूपये आबंटित किये गये हैं।


    
इसी प्रकार से दुर्ग जिले के लिए 9 करोड़ 43 लाख 50 हजार रूपये, राजनांदगांव के लिए दो करोड़ 70 लाख 50 हजार रूपये, बालोद के लिए दो करोड़ 8 लाख रूपये, बेमेतरा के लिए एक करोड़ 24 लाख रूपये तथा कबीरधाम जिले के लिए एक करोड़ 40 लाख रूपये आबंटित किए गए हैं।

बिलासपुर के लिए 6 करोड़ 33 लाख 50 हजार रूपये, रायगढ़ के लिए 5 करोड़ 13 लाख 50 हजार रूपये, कोरबा के लिए 3 करोड़ 4 लाख रूपये, जांजगीर-चांपा के लिए 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार रूपये मुंगेली के लिए 87 लाख 50 हजार रूपये तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए 76 लाख 50 हजार रूपये आबंटित किए गए हैं।


    
सरगुजा जिले के लिए एक करोड़ 28 लाख 50 हजार रूपये आबंटित किए गए हैं। कोरिया जिले के लिए 92 लाख 50 हजार रूपए, सूरजपुर के लिए एक करोड़ 17 लाख 50 हजार रूपये, बलरामपुर के लिए 62 लाख रूपये तथा जशपुर जिले के लिए एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रूपये आबंटित किये गए हैं। 

 इसी प्रकार बस्तर जिले के लिए 98 लाख 50 हजार रूपये, कोंडागांव के लिए 52 लाख रूपये, दंतेवाड़ा के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये, सुकमा के लिए 10 लाख 50 हजार रूपये, कांकेर के लिए एक करोड़ 17 लाख रूपये, नारायणपुर के लिए 7 लाख 50 हजार रूपये तथा बीजापुर जिले के लिए 29 लाख रूपये आबंटित किये गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.