रुबीना दिलैक ने सुनाई गुड न्‍यूज, कैलिफोर्निया से शेयर की बेबी बंप वाली फोटो और कहा- आने वाला है नन्हा मेहमान

Updated on 16-09-2023 05:17 PM

कई दिनों से अटकलें जताई जा रही थीं कि रुबीना दिलैक प्रेग्नेंट हैं। कभी कोई उनके बेबी बंप की फोटो शेयर करे तो कोई वीडियो। मगर अब सब अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए खुद एक्ट्रेस ने सच बताया है। उन्होंने फाइनली अपने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट की है। साथ ही एक प्यारा-सा कैप्शन लिखा है। इन तस्वीरों में वो अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।


आपको याद हो तो 'बिग बॉस 16' में जब रुबीना दिलैक आई थीं, तो उनका रिश्ता अभिनव शुक्ला के साथ टूटने के कगार पर था। उन्हें कोर्ट की तरफ से एक आखिरी मौका मिला था, इस रिश्ते को बचाने के लिए। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने शो के दौरान ही किया था। हालांकि शो के खत्म होते-होते इनके बीच सब ठीक हो गया था। वहीं, मां बनने के सवालों पर एक्ट्रेस ने हमेशा यही कहा कि वो बेबीज करना नहीं चाहतीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वह मां बनने वाली हैं।
 

फैन्स को दी रुबीना दिलैक ने गुड न्यूज

कैलिफोर्निया में छुट्टियां मना रहीं रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, पति अभिनव शुक्ला ने भी उनके बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, 'जब से हमने डेटिंग शुरू की, तब हमने इस दुनिया को साथ देखने का वादा किया था। फिर शादी की और अब हम एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे ट्रैवलर का स्वागत करेंगे!' इसके साथ रेड हार्ट और एविल वाला इमोजी भी लगाया।


दोस्तों ने दी रुबीना दिलैक को बधाई

वहीं, इस पोस्ट पर सबने बधाई दी। दोस्त जन्नत जुबैर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ये माशाल्लाह। रेड हार्ट और एविल आइज के साथ। एक्ट्रेस श्रृति झा, आस्था गिल ने बधाई दी। राजीव अदातिया ने कहा- मैं तो जानता था। तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। जान कुमार सानू ने भी रेड हार्ट से अपना प्यार लुटाया। चेतना पांडे भी खुशी से झूम उठीं। कोरियोग्राफर सनम जौहर ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.