जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद चीजें भूल रहीं रुबीना दिलैक, बोलीं- किस बेबी को दूध पिलाया, याद ही नहीं रहता

Updated on 10-04-2024 02:04 PM
रुबीना दिलैक नवंबर 2023 में जुड़वां बेटियों की मां बनीं, और तबसे मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। बेटियों की देखभाल के साथ-साथ रुबीना ने अपना पॉडकास्ट भी शुरू किया, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी से लेकर मदरहुड और ब्रेस्टफीडिंग से लेकर लोगों ने क्या सलाह दी, सबके बारे में बताया। रुबीना दिलैक अब पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' का दूसरा सीजन लेकर आ चुकी हैं, जो चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने हाल ही बेटियों जीवा और एधा को लेकर मजेदार बात बताई, जोकि अभी सवा चार महीने की हो गई हैं।
Rubina Dilaik ने बताया कि चूंकि बेटियां जुड़वां हैं, इसलिए वह भूल जाती हैं कि किसे दूध पिलाया था और किसे नहीं। रुबीना ने साथ ही यह बताया कि वह अब चीजें भूलने लगी हैं। इसलिए उन्होंने एक डायरी मेनटेन की है, जिसमें बेटियों के दूध पिलाने के टाइम का रिकॉर्ड रखती हैं। रुबीना के इस पॉडकास्ट में एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। वह भी कुछ समय पहले ही मां बनी हैं।

रुबीना बोलीं- भूल जाती हूं किसे दूध पिलाया, लिखती हैं डायरी में

रुबीना ने बताया, 'मैंने तुम्हें (सुगंधा मिश्रा) बताया था ना कि मैं कुछ कहने जा रही थी। और मैं सोचती रही कि मैं क्या कहने वाली थी। यह मां का दिमाग है, जहां आप एकदम जीरो हो जाती हो। आपको कुछ भी याद नहीं रहता है। यह सच है। और शुरुआत में कई बार तो ऐसा हुआ है कि मुझे याद ही नहीं रहता कि मैंने दूध किसे पिलाया। मेरे पास एक डायरी है, जिसमें मैं लिखती हूं सारी चीजें। जैसे 2.45 बजे एधा और 3.30 बजे जीवा। मैं डायरी में अपने उस बेबी का नाम लिखती हैं, जिसे मैं फीड कर चुकी हूं क्योंकि मैं वह भी भूल जाती हूं। इसलिए मुझे लिखना पड़ता है।'

रुबीला का सपोर्ट बनीं मां

रुबीना दिलैक ने आगे कहा, 'शुक्र है मेरी मां घर पर हैं। वो लोग धन्य हैं, जिनकी मांएं उनका साथ देती हैं। मेरी मां के प्रति मेरे मन में सम्मान बढ़ गया है। उसका महत्व बढ़ गया है। मेरी मां कहती थीं कि मैं अपना घर देखना चाहती हूं। मैं वापस जाना चाहती हूं। एक छोटी बच्ची की तरह मैंने उनसे अनुरोध किया कि नहीं मां, अभी नहीं। प्लीज मां, मत जाओ। मैं बच्ची बन गई। और मैंने जितनी भी मदर्स से बात की है, उनका कहना है कि पुरानी जिंदगी में वापस आना संभव नहीं है।'
वहीं रुबीना दिलैक ने मदरहुड के बारे में हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से कहा था, 'हम हमेशा पैरों पर खड़ी तैयार रहती हैं। मेरी मां पूरी तरह समर्पित हैं। वह परिवार में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं। यह सिर्फ उनकी वजह से है कि मैं बाहर निकल पाई हूं।'

अभिनव शुक्ला से 2018 में की थी शादी

रुबीना दिलैक ने एक्टर और को-स्टार अभिनव शुक्ला से साल 2018 में शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थी, और वो तलाक लेने का भी मन बनाने लगे थे। इसका खुलासा रुबीना ने 'बिग बॉस 14' में किया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया और अब वो पैरेंट्स भी बन चुके हैं।

अब पंजाबी फिल्मों में एंट्री कर रहीं रुबीना दिलैक

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रुबीना दिलैक ने कई टीवी शोज में काम किया। वह 'छोटी बहू', 'सास बिना ससुराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' जैसे सीरियलों के अलावा कई रियलिटी शोज का हिस्सा रहीं। अब रुबीना एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं। वह फिल्म 'चल भज चलिए' से पंजाबी फिल्मों में एंट्री कर रही हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.