अंबानी प्री-वेडिंग पार्टी में शाहरुख के मजाक पर बवाल:एक्टर ने स्टेज से रामचरण को इडली कहकर पुकारा, मेकअप आर्टिस्ट ने किया विरोध

Updated on 05-03-2024 06:09 PM

जामनगर में तीन दिनों तक चले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख साउथ के सुपरस्टार राम चरण को ‘इडली राम चरण’ कहकर बुला रहे हैं। शाहरुख के इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उनका विरोध किया जा रहा है।

राम चरण को हुक स्टेप सिखाने के लिए बुलाया गया
यह वीडियो इवेंट के दूसरे दिन का है जब तीनों खान (शाहरुख, सलमान और आमिर) स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तीनों ने पहले इस गाने का हुक स्टेप करने की कोशिश की और फिर राम चरण को यह स्टेप सिखाने के लिए स्टेज पर बुलाया।

इस दौरान शाहरुख ने माइक पर मजाक करते हुए कहा, ‘नारकुंडा नारचप्पा इंडवंदिनी भेंड इडली राम चरण कम हेयर।’ यह वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख के इस मजाक पर राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने अपना रिएक्शन दिया।

जेबा बोलीं- यह बहुत ही डिसरिस्पेक्टफुल था
जेबा ने एक वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं SRK की बहुत बड़ी फैन हूं पर उन्होंने जिस तरह से राम चरण को स्टेज पर बुलाया.. मुझे वो सुनकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।’ जेबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक स्टोर शेयर करते हुए लिखा, ‘भेंड इडली वड़ा राम चरण कहा है तू।’ इतना सुनकर मैं बाहर चली गई। यह राम चरण जैसे एक स्टार के लिए बहुत ही डिसरिस्पेक्टफुल था।’

यूजर्स ने दिए मिक्स रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि शाहरुख को ऐसा नहीं कहना चाहिए था, वहीं कुछ का मानना है कि राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट इस बात कर इश्यू बनाकर पॉपुलैरिटी गेन करना चाहती हैं।

साउथ इंडियंस को कम पैसे दिए जाते हैं
जेबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टेटमेंट शेयर किया था पर बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। जेबा ने लिखा था- ‘यह अजीब है कि हर कोई हमें 'कम' पे करना चाहता है क्योंकि हम साउथ इंडिया से हैं, जबकि किसी आर्टिस्ट को उसी चीज के लिए तीन गुना अमाउंट दिया जाना ठीक है, अगर वह दिल्ली या मुंबई का है।’

कई सेलेब्स ने दी थी स्टेज परफॉर्मेंस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में बॉलीवुड के तीनों खान ने साथ में परफॉर्म किया। तीनों ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर डांस करते नजर आए थे। इस दौरान सलमान खान ने अपना सिग्नेचर डांस मूव भी करके दिखाया था। इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी साथ में डांस किया। वहीं, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी खुशी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ परफॉर्म किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.