'द कश्मीर फाइल्स' के चिन्मय मांडलेकर के बेटे का नाम पर बवाल, भड़के एक्टर बोले- कभी नहीं बनूंगा छत्रपति शिवाजी
Updated on
23-04-2024 02:04 PM
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में खूंखार आतंकी बिट्टा का किरदार निभा चुके एक्टर चिन्मय मांडलेकर इस वक्त अपने बेटे के नाम को लेकर परेशान हैं। इतना ही नहीं, मानसिक रूप से वह इतने प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं कि इसी वजह से एक्टर ने यहां तक कह दिया है कि अब वह कभी छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल फिल्मों में नहीं करेंगे। चिन्मय मांडलेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, जो महाराष्ट्र नासिक के रहने वाले हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' में उन्होंने आतंकवादी बिट्टा का किरदार निभाया और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। आइए जानते हैं एक्टर ने आखिर क्यों छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल न करने की कसम खा ली है।
दरअसल एक्टर, राइटर और प्रड्यूसर चिन्मय मंडलेकर मराठी इंडस्ट्री के फेमस सिलेब्रिटी हैं। उन्होंने कई मराठी शो और टीवी सीरियलों में काम किया है। वह क्राइम पेट्रोल के भी कुछ एपिसोड में दिख चुके हैं। इस वक्त वह अपने बेटे के नाम को लेकर आलोचनाओं से घिरे हैं। एक्टर के बेटे का नाम जहांगीर है और इसी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
एक्टर ने कहा- बेटे के नाम को लेकर परिवार हो रहा प्रताड़ित
हैरानी वाली बात ये है कि उनका बेटा 11 साल का हो चुका है। इससे पहले कभी उन्हें बेटे के नाम को लेकर कुछ भी सुनना नहीं पड़ा था। हालिया कुछ समय से उन्हें बेटे के नाम को लेकर इतना सुनना पड़ा है कि वह और उनकी वाइफ नेहा मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बातें कह रहे हैं।
चिन्मय मांडलेकर ने कहा- ये ट्रोलिंग बर्दाश्त नहीं कर सकते
बेटे के नाम को लेकर चल रहे ऑनलाइन हैरसमेंट के खिलाफ चिन्मय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुद्दे पर खुलकर बातें कही हैं। उन्होंने बेटे के नाम की वजह से परिवार के मानसिक प्रताड़ना से गुजरने की बात कहते हुए कहा कि लोग उनके काम को लेकर प्रफेशनली बोल सकते हैं कि उन्हें पसंद आया या नहीं आया, लेकिन वो उनकी पर्सनल लाइफ या बच्चे को लेकर कहें तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
कहा- अब तक मैंने ट्रोलिंग का सामना नहीं किया, अब शुरू हुआ
एक्टर ने कहा, 'मेरे बेटे का जन्म साल 2013 में हुआ और अब वो 11 साल का है। इससे पहले अब तक मैंने ट्रोलिंग का सामना नहीं किया, लेकिन ये अब शुरू हुआ है।'
'क्या मुंबई में प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी का नाम भी बदलेंगे?'
एक्टर ने वीडियो शेयर कर कहा कि मुंबई में प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी है, क्या वो उसका नाम भी बदल देंगे? उन्होंने कहा- भारत सरकार ने जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किया, जब हम उनकी कंपनी के प्रॉडक्ट्स का उपयोग करना बंद कर देंगे?’
शिवाजी के रोल को लेकर अपने फैसले सी दुखी भी हैं
बेटे की ट्रोलिंग पर चिन्मय ने बिफरते हुए कहा कि उन्होंने पर्दे पर शिवाजी का किरदार निभाया है जिसका लिए उन्हें जमकर तारीफें मिली हैं, लेकिन इस किरदार की वजह से अगर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है तो वह इस किरदार को नहीं निभाएंगे। एक्टर ने आगे ये भी कहा- इस फैसले से मैं दुखी हूं, क्योंकि ये किरदार निभाना छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति मेरी आस्था और प्रेम को दर्शाता था।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…